UP News: जिले के रामकिशन पांडे के परिवार के लिए मुश्किलों के बीच राहत की खबर सामने आई है. चार दिव्यांग बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहे इस परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने परिवार की समस्याओं को गंभीरता से लिया. सबसे बड़ी परेशानी आवास की थी, जिसे दूर करने के लिए कांशीराम आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराया गया। घर मिलने से परिवार को सुरक्षित छत मिली और लंबे समय से चली आ रही चिंता कम हुई.
दिव्यांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर और बड़े बेटे को पेंशन
परिवार की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने आवास के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं. चार दिव्यांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर दी गई है. वहीं, बड़े बेटे अंकुर को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिल रहा है, जिससे परिवार को आर्थिक सहायता मिलती रहेगी. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन ने स्कूल में दाखिले की व्यवस्था कराई. इसके अलावा अंत्योदय राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और उज्ज्वला गैस कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी कराई गई है. इससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी.
प्रशासन की पहल से परिवार को मिली नई उम्मीद
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने परिवार की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने की कोशिश की. आवास, शिक्षा, राशन और दिव्यांग सहायता जैसी जरूरी सुविधाओं को एक-एक करके उपलब्ध कराया गया. रामकिशन पांडे का परिवार लंबे समय से चार दिव्यांग बच्चों की देखभाल और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजार रहा था. अब सरकारी मदद से परिवार को राहत मिली है. घर, पेंशन और बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था होने से परिजनों को भविष्य के लिए उम्मीद जगी है.
Must Read: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली कड़कने की चेतावनी
