UP में बिजली बिल से लेकर सप्लाई तक बदलेगा सिस्टम, बिल्डर की बिजली व्यवस्था समेत ओवरलोडिंग से भी मिलेगी राहत, जानें और क्या-क्या बदलेगा

UP Electricity Supply: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) सुशांत गोल्फ सिटी की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अब सिंगल-पॉइंट कनेक्शन की जगह पावर कॉरपोरेशन की व्यवस्था लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा कनेक्शन मिलेगा. 26 नए बिजलीघरों के निर्माण से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होगा.

UP Electricity Supply: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अंसल एपीआई की शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के टाउनशिप का अधिग्रहण करने के बाद यहां पावर कॉरपोरेशन की व्यवस्था लागू होने की बात कही गई है. इससे मौजूदा सिंगल-पॉइंट कनेक्शन व्यवस्था में बदलाव होगा और उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की व्यवस्था के तहत कनेक्शन मिल सकेगा. टाउनशिप की बिजली जरूरत को पूरा करने के लिए कुल 26 बिजलीघर बनाने की योजना है.

सिंगल प्वाइंट से बदलेगी व्यवस्था

फिलहाल सुशांत गोल्फ सिटी में अंसल के नाम से सिंगल-पॉइंट बिजली कनेक्शन है. इसके जरिए उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर से बिजली दी जा रही है और रिचार्ज की जिम्मेदारी अंसल की कंपनी के पास है. LDA के अधिग्रहण के बाद पावर कॉरपोरेशन की मौजूदा व्यवस्था लागू करने की तैयारी है. इसके तहत उपभोक्ता जिस स्थान पर कनेक्शन के लिए आवेदन करेगा, वहां कनेक्शन देने की व्यवस्था होगी. इसके लिए विद्युत नियामक आयोग की ओर से जरूरी आदेश किया जाएगा.

26 बिजलीघर मजबूत करेंगे इंफ्रास्ट्रक्चर

टाउनशिप में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 26 बिजलीघर बनाए जाएंगे. इनमें 400/220 केवी का एक, 220/33 केवी का एक और 33/11 केवी के 24 बिजलीघर शामिल हैं. 400/220 केवी बिजलीघर का निर्माण पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन करेगा. इसके लिए LDA की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. ऊर्जा विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा गया है.

ओवरलोडिंग से भी मिलेगी राहत

टाउनशिप में मौजूदा बिजली व्यवस्था पर लोड का दबाव भी रहा है. अगस्त में सुशांत गोल्फ सिटी के बिजली लोड को 10 एमवीए से बढ़ाकर 23 एमवीए करने की मांग भी उठाई गई थी. नए बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के तैयार होने से टाउनशिप की बढ़ती बिजली जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी.

अधूरे विकास कार्य भी LDA करेगा पूरा

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने सितंबर 2026 में सुशांत गोल्फ सिटी को LDA के नियंत्रण में लेकर विकास कार्य पूरा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस प्रक्रिया को NCLT के समक्ष आगे बढ़ाया जाएगा. टाउनशिप के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने की अनुमानित लागत करीब 2,216.91 करोड़ है, जिसमें बिजली सबस्टेशन के लिए करीब 523 करोड़ का प्रावधान शामिल है. इससे करीब 5,000 आवंटियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Must Read: यूपी में जमीन की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, एक गलती से अटक सकता है पूरा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >