यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती का ‘मास्टरस्ट्रोक', 75 जिलाध्यक्षों संग बंद कमरे में हुआ उम्मीदवारों और चुनावी रणनीति पर मंथन

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया. बैठक में संगठन की मजबूती और संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई.

UP Politics: लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक की. राजधानी में आयोजित इस बैठक में पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश की मौजूदगी भी रही.

पुराने निर्देशों और संगठन की तैयारियों की समीक्षा

बैठक के दौरान मायावती ने पार्टी संगठन की मौजूदा स्थिति और चुनावी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने पिछली बैठकों में पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली. साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को तेज करने को लेकर भी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया.

क्षेत्रवार राजनीतिक स्थिति पर लिया फीडबैक

बसपा सुप्रीमो ने जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता पर विशेष जोर दिया. माना जा रहा है कि बैठक में क्षेत्रवार राजनीतिक स्थिति और पार्टी की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. मायावती ने पदाधिकारियों से आम लोगों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के संबंध में जानकारी ली.

संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा किए जाने की बात सामने आई. पार्टी नेतृत्व अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थितियों और मजबूत दावेदारों को लेकर लगातार फीडबैक जुटा रहा है. बसपा 2027 के चुनावी मुकाबले से पहले संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रही है.

2027 के चुनावी मैदान के लिए बसपा की रणनीति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में मायावती की यह बैठक बसपा की आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है. जिलाध्यक्षों और राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद के जरिए पार्टी नेतृत्व ने संगठन की स्थिति का आकलन किया और चुनावी मैदान में मजबूती के साथ उतरने की दिशा में आगे की रणनीति पर चर्चा की.

यह भी देखें: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा का सीटों वाला मास्टरप्लान तैयार, जानिए कांग्रेस के लिए रखी गई कितनी सीटें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >