UP Crime : सुहेलदेव समाज पार्टी की नेता नंदिनी राजभर की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

UP Crime : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नेता नंदिनी राजभर की हत्या कर दी गई है. जानें मामले का अपडेट

उत्तर प्रदेश से रविवार को क्राईम की एक बड़ी खबर सामने आई. यहां दिनदहाड़े सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा, SBSP) नेता की हत्या के बाद सनसनी मच गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये. मामला खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के डीघा बायपास का बताया जा रहा है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

शरीर पर किसी धारदार हथियार से किया गया हमला

रिपोर्ट के अनुसार, संत कबीर नगर में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मंच की महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या कर दी. पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से कई जख्म मिले है. 30 वर्ष की नंदिनी दीघा मोहल्ले के रहने वाले अच्छे लाल की पत्नी थी. घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी. उसकी सास खेत में काम करने गई थी, वह जब शाम करीब साढ़े पांच बजे लौटीं तो उन्होंने नंदिनी को मृत पाया.

नंदिनी के ससुर रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए थे

अबतक की जांच से जो बात सामने आई है उसके अनुसार, नंदिनी की गर्दन और जबड़े पर गंभीर चोटें आई थीं, जो संभवतः किसी धारदार हथियार से की गई थीं. पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि हत्या का कारण भूमि विवाद हो सकता है. नंदिनी के ससुर 29 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए थे.

मामले की गहन जांच की जाएगी

संत कबीर नगर के एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद गहन जांच की जाएगी. अपराधी को जल्द पुलिस गिराफ्तार कर लेगी. खबरों की मानें तो नंदनी राजभर पिछले कई सालों से सुहेलदेव समाज पार्टी में वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थी. घरवालों ने बताया है कि कुछ दिनों से नंदिनी को धमकी मिली रही थी जिससे वह टेंशन में थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >