एक शक..17 वार और खामोश हो गई ज़िंदगी, बुढ़ाना में गंडासे से खूनी वारदात, जानिए उस काली सुबह की पूरी कहानी

UP Crime News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. पत्नी से अवैध संबंधों के शक के चलते हुए विवाद में आरोपी ने उस पर गंडासे से 17 वार किए. गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

UP Crime News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में शनिवार सुबह विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर गंडासे से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल तालिब की मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर विवाद को कथित अवैध संबंधों के शक से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पत्नी से कथित संबंध के शक में हुआ विवाद

मृतक तालिब मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खेल मोहल्ला लखीपुरा का रहने वाला था. वह कुछ समय से अपने परिवार के साथ बुढ़ाना की नई बस्ती में किराये के मकान में रह रहा था. हाशिम नाम के युवक पर तालिब पर हमला करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, स्थानीय स्तर पर घटना को कथित अवैध संबंधों के शक से जोड़कर देखा जा रहा है, हाशिम और तालिब की पत्नी के बीच कथित संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर तालिब और हाशिम के बीच विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर हाशिम ने तालिब पर गंडासे से हमला कर दिया. बताया गया कि उसने तालिब पर करीब 17 वार किए. हमले में तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया.

इलाज के दौरान तालिब की मौत

घायल तालिब को तुरंत बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान तालिब की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी हाशिम नई बस्ती, चांद मस्जिद के पास, बुढ़ाना का रहने वाला बताया गया है. घटना के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है. तहरीर मिलने के बाद मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Must Read- सीतापुर में तालाब का पानी खाली हुआ तो उड़े सबके होश, संभल में आधी रात घर में घुसा मगरमच्छ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >