UP Breaking News Live : सीएम योगी ने 38 अग्निशमन केंद्रों का किया शिलान्यास, 3 दर्जन अग्नि शमन वाहनों को भी दिखाई हरी झंडी

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आज 38 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण करेंगे. साथ ही 35 अग्निशमन वाहनों को फ्लैग ऑफ करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
7:25 PM. 29 Feb 24 1:55 PM. 29 Feb

सीएम योगी ने 38 अग्निशमन केंद्रों का किया शिलान्यास, 3 दर्जन अग्नि शमन वाहनों को भी दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित अग्निशमन सुरक्षा कवच के सुदृढ़ीकरण के लिए 38 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं 35 अग्निशमन वाहनों के फ्लैग ऑफ किया. वही कार्यकर्म में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा अविनाश चंद्र भी शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी ने विभाग की ओर से लगाई गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और अधिकारियों से अग्निशमन उपकरणों की जानकारी हासिल की.

7:17 PM. 29 Feb 24 1:47 PM. 29 Feb

सीएम योगी ने 38 अग्निशमन केंद्रों का किया शिलान्यास, 3 दर्जन अग्नि शमन वाहनों को भी दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित अग्निशमन सुरक्षा कवच के सुदृढ़ीकरण के लिए 38 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण/शिलान्यास एवं 35 अग्निशमन वाहनों के फ्लैग ऑफ किया. वही कार्यकर्म में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा अविनाश चंद्र भी शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी ने विभाग की ओर से लगाई गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और अधिकारियों से अग्निशमन उपकरणों की जानकारी हासिल की.

4:28 PM. 29 Feb 24 10:58 AM. 29 Feb

आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा हुआ स्वीकार, VRS के लिए किया था आवेदन

आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद स्वीकार कर लिया गया है. इसे गुरुवार यानी आज से प्रभावी माना जाएगा. अभिषेक वर्ष 2011 बैच के आईएएस हैं. उन्होंने अक्टूबर 2023 में इस्तीफा दिया था. आईएएस की नौकरी छोड़कर उनके राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

4:25 PM. 29 Feb 24 10:55 AM. 29 Feb

अखिलेश यादव आज CBI के सामने नहीं होंगे पेश, अवैध खनन मामले के समन को कोर्ट में दे सकते हैं चुनौती

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव आज CBI के सामने अवैध खनन मामले में पेश नहीं होंगे. जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी के समन को सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं. बता दें कि सीबीआई ने बतौर गवाह पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली के ऑफिस में आने के लिए समन जारी किया था.

4:04 PM. 29 Feb 24 10:34 AM. 29 Feb

मेरठ मेट्रो का पहला सेट पहुंचा दुहाई डिपो, 3 कोच की ट्रेन में एक बार में सफर करेंगे 700 यात्री

मेरठ मेट्रो का पहला ट्रेन सेट गुजरात के सांवली स्थित एलस्टॉम कंपनी के डिपो से चलकर गाजियाबाद के दुहाई डिपो में पहुंच गया है. तीन कोच वाला ये ट्रेन सेट बड़े ट्रेलरों पर लाया गया. अब यहां पर असेंबल करने के बाद इसकी कई तरह की टेस्टिंग की जाएगी. बता दें कि हाल ही में सांवली डिपो में पहला ट्रेन सेट NCRTC को सौंपा गया था. मेट्रो की अधिकतम परिचालन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.

2:08 PM. 29 Feb 24 8:38 AM. 29 Feb

लखनऊ में बीजेपी और आरएसएस पदाधिकारियों की हुई बैठक, लोकसभा चुनाव में संघ को भी मिली जिम्मेदारी

लखनऊ में बीजेपी और आरएसएस पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव में संघ को भी जिम्मेदारी दी गई है. आरएसएस के स्वयंसेवकों की बूथ स्तर तक तैनाती होगी. हर क्लस्टर में बीजेपी की तर्ज़ पर आरएसएस भी चुनाव प्रभारी तैनात करेगा. बता दें कि बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, आरएसएस के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री सुरेश खन्ना आदि उपस्थित रहे.

UP Breaking News Live :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >