यूपी-बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर अब टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घूम-घूमकर टिकट बेचेंगे सहायक, जाने पूरी खबर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी. यूपी और बिहार के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अब अनारक्षित टिकट के लिए लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी. रेलवे बोर्ड ने एम-यूटीएस सहायकों की नई व्यवस्था शुरू की है, जो सीधे यात्रियों तक पहुंचकर टिकट उपलब्ध कराएंग.

UP/ Bihar Unreserved Ticketing System : रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को अब लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा और टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए एम-यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली) सहायकों की नई व्यवस्था शुरू की है. ये सहायक स्टेशन परिसर में घूम-घूमकर यात्रियों को अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराएंगे. फिलहाल यह सुविधा एनएसजी (नॉन सबअर्बन ग्रुप) वन, टू और थ्री कैटेगरी के रेलवे स्टेशनों पर दी जाएगी. रेलवे बोर्ड ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है. यह योजना 30 जून 2027 तक लागू रहेगी. इस दौरान सामने आने वाले परिणामों की समीक्षा के बाद रेल प्रशासन आगे की रणनीति तय करेगा.

महाकुंभ के दौरान शुरू हुई थी एम-यूटीएस सेवा

प्रयागराज में आयोजित बीते महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी थी. यात्रियों की सुविधा के लिए उस समय रेलवे ने एम-यूटीएस सेवा शुरू की थी. इससे टिकट काउंटरों पर बढ़ रहा दबाव कम हुआ और यात्रियों को आसानी से अनारक्षित टिकट मिलने लगे.

यात्रियों के पास खुद पहुंचेंगे एम-यूटीएस सहायक

रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ रहती है. लंबी कतार में लगने के कारण यात्रियों को टिकट लेने में काफी समय इंतजार करना पड़ता है. नई व्यवस्था में एम-यूटीएस सहायक खुद यात्रियों तक पहुंचेंगे और उन्हें अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराएंगे. टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी होगी. इससे टिकट लेने की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी. रेलवे को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से उसकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. साथ ही अनधिकृत यात्रियों पर निगरानी भी बढ़ाई जा सकेगी.

इन 10 स्टेशनों पर तैनात होंगे एम-यूटीएस सहायक

रेलवे बोर्ड के पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन रेल मंडलों के 10 प्रमुख स्टेशनों पर एम-यूटीएस सहायकों की व्यवस्था की जाएगी.

बनारस रेल मंडल

बनारस (बीएनआरएस)

छपरा (सीपीआर)

मऊ (एमएयू)

सिवान (एसवी)

बलिया (बीयूआइ)

लखनऊ रेल मंडल

गोरखपुर (जीकेपी)

लखनऊ (एलजेएन)

गोंडा (जीडी)

बस्ती (बीएसटी)

इज्जतनगर रेल मंडल

फर्रुखाबाद (एसबीडी)

बनारस मंडल के पांच स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बनारस रेल मंडल के पांच स्टेशनों पर एम-यूटीएस सहायकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा यात्रियों तक पहुंच बनाकर उन्हें अनारक्षित टिकट की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बनारस रेल मंडल के पांच स्टेशनों पर एम-यूटीएस सहायकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. योजना के जरिए अधिक से अधिक यात्रियों तक पहुंच बनाकर उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी.

Also Read : मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी फिर भी नहीं हिले पुजारी, बोले- भगवान को अकेला कैसे छोड़ दूं?, डीएम-एसपी ने जोड़े हाथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >