UP Assembly : देश में दो नमूने, देखें सीएम योगी ने विधानसभा में क्या कहा

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया. पार्टी ने कोडीन कफ सिरप मामले में सरकार पर आरोप लगाए. इसके बाद सीएम योगी ने विधानसभा में क्या कहा? देखें वीडियो में.

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. सपा सदस्यों ने कोडीन कफ सिरप के कथित अवैध कारोबार सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. इसके बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया. उन्होंने सदन में कहा कि देश में दो नमूने हैं…एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में. जब भी देश में किसी मुद्दे पर चर्चा होती है, ये लोग तुरंत देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आपके ‘बबुआ’ भी फिर से इंग्लैंड घूमने निकल जाएंगे और आप लोग यहां बैठे सिर्फ नारे लगाते रह जाएंगे. मुख्यमंत्री के इस बयान को विपक्ष पर सीधा हमला माना जा रहा है. देखें वीडियों.

सीएम योगी ने कहा–इस मामले पर कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से किसी की मौत नहीं हुई है. इस प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. सरकार इस मामले में अदालत से जीत चुकी है. साथ ही यह भी बताया गया कि राज्य का सबसे बड़ा थोक विक्रेता, जिसे एसटीएफ ने पकड़ा था. उसे वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान लाइसेंस दिया गया था.

यह भी पढ़ें : UP Assembly : कोडीन कफ सिरप घोटाले का पोस्टर लेकर पहुंचे सपा नेता, देखें वीडियो

किसी को बख्शा नहीं जायेगा : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में एक बड़े होलसेलर का नाम है. उसको 2016 में सपा की सरकार ने लाइसेंस दिया था. सपा के लोगों की संलिप्तता हैं, आरोपियों के साथ इनकी फोटो सामने आ रही है. जो भी इस मामले में शामिल पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त करवाई होगी, किसी को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >