UP में 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों को जारी हुआ नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोलें- परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार

UP: सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी देने के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए गए.

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी देने के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए गए. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है. उत्तर प्रदेश के इन वीर सैनिकों ने आतंकवादी घटनाओं में कर्त्तव्यपालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों के कल्याण एवं सम्मान में अनेक कदम उठाए गए हैं. इसी क्रम में कानपुर देहात जिले के शहीद सिपाही रोहित कुमार यादव की पत्नी वैष्णवी यादव, प्रयागराज के शहीद जवान नन्दलाल यादव की पत्नी पूजा यादव, उन्नाव के शहीद जवान श्याम सिंह यादव की पत्नी विनीता यादव, देवरिया के शहीद जवान संतोष यादव की पत्नी धर्मशीला देवी, कौशाम्बी के शहीद जवान नरेश कुमार मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा और कौशाम्बी के शहीद जवान अजीत कुमार शुक्ला की पत्नी प्राची शुक्ला को शासकीय सेवा में योजित करने के लिए नियुक्ति आदेश निर्गत किए गए हैं. उन्होंने आगे लिखा कि अम्बेडकरनगर जिले के शहीद जवान भगवान सिंह की पुत्री कु. स्मृति सिंह, गोरखपुर के शहीद जवान ऋषिकेश चौबे की पत्नी ज्योति कुमारी, मुजफ्फरनगर के शहीद जवान लोकेश कुमार की पत्नी काजल राठी, अलीगढ़ के शहीद जवान जसवीर की पत्नी सीमा यादव, ललितपुर के शहीद जवान चरन सिंह की पत्नी संध्या चन्देल और हाथरस के शहीद जवान सूरज पाल की पत्नी ज्योति शर्मा को सरकारी सेवा में तैनात किए जाने हेतु नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं. उन्होंने अंत में वीर बलिदानियों को नमन भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >