UP में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले, अनुपूरक बजट में बढ़ेगा मानदेय

UP News: उत्तर प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है. सरकार अनुपूरक बजट में उनके मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. इससे प्रदेश की महिला कर्मियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी राहत की तैयारी है. योगी आदित्यनाथ सरकार विधानसभा में पेश होने वाले अनुपूरक बजट में इनके मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. सरकार ने पहले ही सदन में मानदेय बढ़ाने का भरोसा दिया था और अब इसके लिए बजटीय प्रावधान किए जाने की संभावना है.

लाखों महिला कर्मियों को मिलेगा फायदा

प्रदेश में करीब 1.82 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 1.28 लाख सहायिकाएं और लगभग 1.68 लाख आशा कार्यकर्ता सेवाएं दे रही हैं. मानदेय बढ़ने से लाखों महिला कर्मियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

अनुपूरक बजट में होगा प्रावधान

सरकारी सूत्रों के अनुसार, 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावित अनुपूरक बजट में आंगनबाड़ी, आशा और अन्य मानदेय आधारित कर्मियों के लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा. इसके बाद बढ़ा हुआ मानदेय लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा.

विधानसभा में हो चुकी है घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा था कि प्रदेश की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा. अब सरकार इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

सरकार का कहना है कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य, पोषण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं की रीढ़ हैं. ऐसे में उनके मानदेय में वृद्धि से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को भी मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें: UP में आज मानसून का जोरदार कमबैक, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह वज्रपात की भी चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >