अलीगढ़ हाईवे पर डीजल चोरों का आतंक, अकराबाद में दो कंटेनरों से 400 लीटर तेल पार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Up News: नेशनल हाईवे पर डीजल चोरों का आतंक जारी है. अकराबाद टोल प्लाजा के पास दो कंटेनरों से 400 लीटर डीजल चोरी हो गया है. इस घटना ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Up News नेशनल हाईवे स्थित अकराबाद टोल प्लाजा के पास खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बेखौफ चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर स्थानीय पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. शनिवार देर रात टोल प्लाजा के निकट खड़े दो अलग-अलग कंटेनरों से अज्ञात शातिरों ने लगभग 400 लीटर डीजल पार कर दिया. पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है. लगातार हो रही इन वारदातों से हाईवे चालकों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है.

पिछले हफ्ते भी हुई थी बड़ी वारदात

हैरानी की बात यह है कि महज एक सप्ताह पहले अकराबाद थाने से केवल 100 मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक कंटेनर से भी लगभग 400 लीटर डीजल चोरी हो गया था. पुलिस उस पुरानी घटना का अभी तक कोई सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि चोरों ने फिर से इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. टोल प्लाजा और पुलिस स्टेशन के इतने पास लगातार हो रही इन आपराधिक घटनाओं से स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं.

पीड़ित चालकों की आपबीती और नुकसान

फर्रुखाबाद निवासी चालक स्वाभिमान मानेसर से स्पेयर पार्ट्स लेकर लखनऊ जा रहा था. गाड़ी खराब होने पर वह टोल के पास रुककर सो गया, तभी चोर 250 लीटर डीजल चुरा ले गए. वहीं कासगंज निवासी चालक भीष्म पाल झज्जर से टॉफी लादकर लखनऊ जा रहा था. शौच के बाद आराम करने के दौरान उसके वाहन से भी 150 लीटर तेल पार हो गया। सुबह जागने पर चालकों को घटना की जानकारी हुई। दोनों पीड़ित चालकों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश और सुरक्षा की मांग

हाईवे पर बढ़ती चोरी की वारदातों से स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों में बेहद आक्रोश व्याप्त है. लोगों का कहना है कि जब टोल प्लाजा जैसे व्यस्त क्षेत्र में भी गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं, तो सुनसान रास्तों का क्या हाल होगा. चालकों ने आरोप लगाया कि रात्रि में पुलिस गश्त केवल कागजों तक ही सीमित है। यदि जल्द ही चोर गिरोह का पर्दाफाश नहीं किया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे. स्थानीय नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

यह भी पढ़े: आगरा स्टेडियम से गायब टेबल टेनिस खिलाड़ी, छत पर मिले खून


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >