सूर्य चौहान हत्याकांड: पिता के उकसावे के बाद रची गई खूनी साजिश! गाजियाबाद मर्डर केस में नया खुलासा

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नवाब (असद के पिता), फरहान और अतीक के रूप में हुई है. असद को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है.

Surya Chauhan Murder Case: सूर्य चौहान हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खोड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने चौधरी चरण सिंह गेट के पास से आरोपी नवाब (असद के पिता), आरोपी फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने हत्याकांड को लेकर कई अहम खुलासे किए. मृतक सूर्य चौहान और असद में दोस्ती थी, लेकिन 28 मई को मोटरसाइकिल चलाने को लेकर दोनों में विवाद बढ़ा जो बहस में बदल गया. इसके बाद ही असद ने अपने पिता और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर सूर्य चौहान के हत्या की साजिश रची. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि असद को उसके पिता नवाब ने ही हत्या करने के लिए उकसाया था.

आरोपी फरहान ने बताया- अपने पिता के उसकावे पर असद ने सूर्य चौहान को मारा चाकू

गिरफ्तार आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया- 28 मई को दोपहर 3 बजे असद का सूर्यप्रताप से बाइक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था. असद ने अपने पिता नवाब और हमें इस बारे में बताया फिर हमने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और करीब साढ़े 3 बजे नवनीत विहार, गली नंबर 4 में सूर्यप्रताप को घेर लिया. मैंने असद को चाकू दिया और असद के पिता ने उसे कहानी खत्म करने को कहा. इसके बाद असद ने सूर्यप्रताप के पेट में चाकू मार दिया. जब सूर्यप्रताप खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, तो हम सभी ने सोचा कि वह मर गया है और वहां से चले गए.

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

हालांकि चाकू के हमले से सूर्य चौहान की उस समय मौत नहीं हुई थी, वो गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हातल लगातार बिगड़ने के बाद उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. हालंकि, उपचार के दौरान शुक्रवार (29 मई) को उसकी मौत हो गई. पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असद, 50 हजार का रखा गया था इनाम

गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के 17 साल के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद की रविवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. असद पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. पुलिस उपायुक्त (DCP) धवल जायसवाल ने बताया कि खोड़ा क्षेत्र में पुलिस और असद के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सरकार ने कहा था- आरोपियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या मामले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार (30 मई) को कहा था कि हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. वहीं बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी इस घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया था. उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >