फर्रुखाबाद में बंदरों के झुंड ने मचाई दहशत, जान बचाने दौड़ी छात्रा की छत से गिरकर मौत

फर्रुखाबाद में बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में एक 16 वर्षीय छात्रा की छत से गिरकर मौत हो गई. स्कूल से घर लौटी छात्रा कपड़े लेने छत पर गई थी, तभी बंदरों को देखकर घबरा गई और संतुलन बिगड़ने से नीचे जा गिरी.

UP News: फर्रुखाबाद के नरकसा मोहल्ले में सोमवार दोपहर बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश में कक्षा नौ की 16 वर्षीय छात्रा की छत से गिरकर मौत हो गई. बताया गया कि छात्रा पलक स्कूल से घर लौटने के बाद पहली मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी, इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया. बंदरों को अपनी ओर आते देख वह घबरा गई और पीछे हटते हुए भागने लगी, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गली में जा गिरी.

छत से गिरने से आई गंभीर चोट

हादसे में पलक के सिर में गंभीर चोट आई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले. रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई. लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया.

कपड़े लेने छत पर गई थी पलक

बताया गया कि स्कूल से लौटने के बाद पलक घर की पहली मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी, इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया. बंदरों को अपनी ओर बढ़ता देखकर छात्रा घबरा गई. वह उनसे बचने के लिए पीछे हटते हुए भागी, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरी.

परिवार में मचा कोहराम

पलक पूर्व सैनिक सुनील चौहान की बेटी थी. वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी. किशोरी की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बंदरों के आतंक से परेशान मोहल्लेवासी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर नाराजगी है. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों के झुंड आए दिन लोगों के लिए परेशानी खड़ी करते हैं. लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में टावर पर चढ़ी आगरा की महिला, CM आवास के पास मचा हड़कंप, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित नीचे उतारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >