शाहजहांपुर में 109 सरकारी स्कूल बंद करने पर सपा का हल्लाबोल, तनवीर खान बोले- शिक्षक दिवस को मना रहे विरोध दिवस

शाहजहांपुर जिले में 109 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है, जिससे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है.

शाहजहांपुर जिले में 109 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया. नगर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अफरीदी स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के बाहर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. सपा ने शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया. जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र-छात्राओं और शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. उनका आरोप है कि सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है, ताकि वे पढ़-लिखकर नौकरी की मांग न करें, क्योंकि सरकार के पास नौकरियां नहीं हैं.

शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप

तनवीर खान ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों को लगातार कमजोर करना है. उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकारी आंकड़ों के आधार पर बताया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 26 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्तर के स्कूल बंद या मर्ज किए गए हैं.

गरीब बच्चों पर सीधा असर

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी स्कूल गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा हैं. उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को बंद करने का सीधा असर उन परिवारों के बच्चों पर पड़ रहा है, जिनके लिए निजी स्कूलों की महंगी फीस देना संभव नहीं है.

सरकार से पूछा स्कूल बंद क्यों?

तनवीर खान ने सवाल किया कि जब प्रदेश में बच्चों को बेहतर शिक्षा और ज्यादा सुविधाएं देने की जरूरत है, तो सरकारी स्कूलों की संख्या कम क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूल बंद करने के बजाय वहां पर्याप्त शिक्षक, बिजली, पानी, शौचालय, कंप्यूटर और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए.

तीन स्कूलों को मिलाने का विरोध

तनवीर खान ने दोहराया कि शाहजहांपुर जिले में 109 स्कूल बंद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि वाजिद खेल और महमंद गढ़ी जैसे स्कूलों को बंद कर तीन स्कूलों को मिलाकर एक स्कूल चलाया जा रहा है. उनके मुताबिक, इस तरह स्कूलों का विलय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. सपा ने सरकार से स्कूल बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करने और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की.

शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक पुलिस से भिड़े प्रधानपति, बोले मैं प्रधान हूं, मुकदमा लगवा दूंगा... रोजा अड्डे पर आधे घंटे तक हंगामा; VIDEO वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >