UP Crime News: शाहजहांपुर स्थित पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान चिता की आग पर मीट पकाने का आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने आपत्ति जतायी थी. आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी.
मृतक के बेटे ने दी शिकायत
पुलिस के अनुसार, नत्थापुर गांव निवासी वीरपाल ने 20 सितंबर को थाने में शिकायत दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता के अंतिम संस्कार के दौरान कुछ लोगों ने चिता की आग का इस्तेमाल मीट पकाने के लिए किया. परिजनों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.
शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
शिकायत मिलने के बाद पुवायां पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की.
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को नत्थापुर गांव निवासी रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
शाहजहांपुर से पवन तोमर की रिपोर्ट
