Ayodhya Molestation Case : फूट-फूटकर रोने के बाद संजय निषाद ने कहा- आरोपी को फांसी…

Ayodhya Molestation Case: निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री संजय निषाद का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जानें उन्होंने क्या कहा

Ayodhya Molestation Case: राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह रोते नजर आ रहे हैं. दरअसल, शनिवार को अयोध्‍या में सामूहिक दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार से मिलने के बाद वे रो पड़े. वीडियो में नजर आ रहा है कि उनकी आंखों में आंसू हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी को फांसी पर नहीं लटकवा देते, तब तक पीड़िता के लिए लड़ाई लड़ेंगे.

अयोध्या गैंगरेप मामले पर संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार का प्रशासन ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. मैं पीड़िता मिलने अयोध्या गया था. समाजवादी पार्टी के नेता ऐसे अपराधियों की पैरवी कर रहे हैं. पीड़िता से कोई मिलने नहीं जा रहा है. डीएनए टेस्ट कराया जाएगा जिसके बाद सभी चीज स्पष्ट हो जाएगा.

Ayodhya News: क्या है मामला

अयोध्या के भदरसा इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग बच्‍ची के साथ दुष्कर्म की खबर आई. इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य और बेकरी संचालक मोइद खान व उसके एक कर्मचारी को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 30 जुलाई को गिरफ्तार किया. शनिवार को उसकी बेकरी को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त भी कर दिया.

Read Also : Ayodhya News: अयोध्या के पीड़ित परिवार को सीएम योगी ने भेजी पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि

Ayodhya Molestation News :संजय निषाद ने रोते हुए क्या कहा

संजय निषाद पीड़िता से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद वे रो पड़े. निषाद ने रोते हुए कहा कि मैं सभी दलों से अपील करूंगा कि अत्याचारी की कोई जाति नहीं होती, उसका पक्ष न लें. मैं समाजवादी पार्टी ऑफिस जाऊंगा. ऐसे अत्याचारी के खिलाफ प्रदर्शन करूंगा. इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत गुरुवार को विधानसभा में इस घटना का जिक्र किया और सपा पर निशाना साधा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >