15 अगस्त पर Instagram पर लगाया पाकिस्तानी झंडा! संभल के युवक की करतूत से हड़कंप, तलाश में दिल्ली पहुंची पुलिस

UP News: संभल में स्वतंत्रता दिवस पर इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी झंडे वाला स्टेटस लगाने का मामला सामने आया है. फतेहपुर डाल गांव के एक युवक पर आरोप है, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पिता ने पूछताछ में बेटे के दिल्ली में मूंगफली बेचने की जानकारी दी है.

UP News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे वाला कथित स्टेटस लगाने का मामला सामने आया है. जहां संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर डाल गांव निवासी एक युवक पर आरोप है कि उसने 15 अगस्त को अपने Instagram अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडे और देशभक्ति गीत के साथ स्टेटस लगाया. मामला सामने आने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है.

सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद मचा हड़कंप

इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो और वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें दावा किया गया कि फतेहपुर डाल निवासी तालिब खान ने 15 अगस्त को अपने Instagram हैंडल पर यह कथित स्टेटस लगाया था. पोस्ट की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो मामले की जांच शुरू कर दी गई.हालांकि, वायरल फोटो और स्टेटस की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

घर पहुंची पुलिस, नहीं मिला युवक

मामले की जानकारी दोपहर करीब दो बजे मिलने के बाद कुढ़ फतेहगढ़ थाना पुलिस युवक के घर पहुंची. लेकिन उस समय तालिब खान घर पर मौजूद नहीं था. पुलिस ने उसके परिवार से पूछताछ की. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक, पुलिस टीम को युवक के पिता मिले और उनसे मामले को लेकर जानकारी ली गई.

दिल्ली में मूंगफली बेचता है युवक

पूछताछ में युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि तालिब खान दिल्ली में रहकर मूंगफली बेचता है. इसके अलावा वह मौसम के हिसाब से मजदूरी भी करता है.पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने बेटे की ओर से सोशल मीडिया पर ऐसा कोई स्टेटस लगाए जाने की जानकारी नहीं थी.

उच्चाधिकारियों को दी गई मामले की जानकारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है. अब आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के आधार पर की जाएगी. वहीं, युवक के कथित विवादित फोटो और स्टेटस को तत्काल हटवा दिया गया है. पुलिस युवक की तलाश के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

Also Read: जालौन में यात्रियों से भरी रोडवेज बस में डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, अफरा-तफरी के बीच मची चीख-पुकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >