रात के अंधेरे में प्रशासन का सख्त कदम, कब्रिस्तान पर चलाया बुल्डोजर

Sambhal News: संभल के चंदौसी में मुरादाबाद मार्ग रेलवे क्रॉसिंग के पास कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रात में यह कार्रवाई की गई ताकि दिन में ट्रैफिक प्रभावित न हो।

Sambhal News: संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में बुधवार रात अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई देखने को मिली. उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मुरादाबाद मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बने कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर बुलडोजर चलाया गया. यह कार्रवाई रात के समय की गई, जिससे दिन में ट्रैफिक प्रभावित न हो.

सड़क निर्माण में आ रहा था अवरोध

एसडीएम मिश्रा ने बताया कि करीब छह महीने पहले अतिक्रमण रोधी अभियान में यह बात सामने आई थी कि कब्रिस्तान की चहारदीवारी 10 मीटर आगे तक बनाई गई है. उस समय कब्रिस्तान प्रबंधन ने सहमति के साथ दीवार खुद ही हटा ली थी. प्रशासन ने यह भी साफ किया था कि बाकी बचे अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा.

अब सड़क निर्माण के दौरान सामने आए बाकी अवरोधों को हटाने के लिए रात में बुलडोजर चलाया गया. रेलवे क्रॉसिंग के निकट होने के कारण दिन में काम करना संभव नहीं था.

कब्रों को समतल कर हटाया अतिक्रमण

प्रशासन के अनुसार, एक तरफ की 10 मीटर और दूसरी ओर की करीब सात मीटर दीवार पहले ही हटाई जा चुकी थी. अब कुछ बची हुई कब्रों को समतल कर क्षेत्र को निर्माण के लिए मुक्त किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूर्व सहमति और नियमानुसार की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashank baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >