UP News: सनातन धर्म, भगवा वस्त्र और संत समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में वाराणसी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. संत समाज के प्रतिनिधियों ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सांसद पप्पू यादव के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की.
शिकायतकर्ता ने कहा कि संत समाज ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि पप्पू यादव ने कथित रूप से सनातन धर्म, भगवा वस्त्र और संत-महात्माओं का अपमान किया है. उनका आरोप है कि इस पूरे मामले में अन्य नेताओं का भी समर्थन या भूमिका रही है, इसलिए उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
'मांगें नहीं मानी गईं तो होगा उग्र आंदोलन'
शिकायतकर्ता ने कहा कि संत समाज एकजुट होकर पुलिस के पास पहुंचा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा.
पुलिस ने शिकायत ली, जांच शुरू
मामले में पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है. एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं और किन धाराओं में कार्रवाई होगी, इसका निर्णय जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि मामले की विधिक प्रक्रिया के अनुसार जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: इटली जाने वालों को गाय की सेवा क्या समझ आएगी? OP राजभर का कांग्रेस पर हमला, संसद खत्म होते ही विदेश चले जाते
