पति से हुआ विवाद… महिला सिपाही ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत

सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला सिपाही प्रियंका की पति से कहासुनी के बाद सल्फास खाने से मौत हो गई. परिवार के साथ रहती थी सिपाही. इलाज के दौरान महिला सिपाही ने दम तोड़ा.

UP News : सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला सिपाही प्रियंका (30) की सल्फास खाने से मौत हो गई. वह मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थी और अपने पति रजत व डेढ़ साल की बच्ची के साथ पुलिस लाइन में रहती थी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रविवार को बाजार से घर लौटने में देर होने को लेकर उसका पति से विवाद हुआ था. विवाद के कुछ देर बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.

बाजार से लौटने में हुई थी देर

बताया गया कि प्रियंका रविवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी. वहां से घर लौटने में उसे देर हो गई. घर पहुंचने के बाद इसी बात को लेकर पति रजत से उसका विवाद हो गया. दोनों के बीच कहासुनी के बाद पति घर से बाहर चला गया.

एक घंटे बाद घर लौटा पति, अचेत मिली प्रियंका

करीब एक घंटे बाद जब रजत घर वापस लौटा तो प्रियंका घर में अचेत अवस्था में पड़ी थी. उसकी हालत देखकर पति ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान देर रात तोड़ा दम

सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉक्टरों ने महिला सिपाही का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही. देर रात उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई.

एसएसपी ने क्या बताया?

मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने सल्फास खा लिया था. जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.

Also read : कहां चले गए लखनऊ के 69 मासूम? घर से निकले बच्चे नहीं लौटे वापस, बच्चों के गायब होने से राजधानी में मचा हड़कंप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >