सहारनपुर मस्जिद विवाद में पाकिस्तान की एंट्री, 4 दिन पहले भारत ने क्यों उठाया था मंदिर का मुद्दा...

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है. वहीं, भारत ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के नारोवाल में हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने का मुद्दा उठाया था.

Saharanpur Mosque Controversy: सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई अब भारत-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी का मुद्दा बन गई है. अदालत के आदेश के बाद मस्जिद ढहाए जाने पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है. वहीं, कुछ दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान के नारोवाल में हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने का मुद्दा उठाया था.

अदालत के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

सहारनपुर के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन ने शनिवार को ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक, यह ढांचा सरकारी जमीन पर अनधिकृत कब्जे के तहत बनाया गया था. जुलाई में सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने इसे हटाने का आदेश दिया था. मस्जिद प्रबंधन ने इस आदेश को जिला जज की अदालत में चुनौती दी थी. हालांकि, जिला जज की अदालत ने अपील खारिज कर दी. इसके बाद प्रशासन ने अदालत के आदेश के आधार पर कार्रवाई की.

पाकिस्तान ने जताई आपत्ति

मस्जिद गिराए जाने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने कार्रवाई को ऐतिहासिक इस्लामिक धार्मिक स्थल के खिलाफ कदम बताया. उसने आरोप लगाया कि भारत में इस्लामी विरासत को मिटाने का व्यापक अभियान चल रहा है. पाकिस्तान ने धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन का भी आरोप लगाया. साथ ही, उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले पर ध्यान देने और भारतीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की अपील की.

भारत ने उठाया था मंदिर का मुद्दा

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब भारत ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान के नारोवाल इलाके में एक हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नष्ट किए जाने पर विरोध जताया था. भारत ने मामले की तत्काल जांच और कथित रूप से क्षतिग्रस्त मंदिर को बहाल करने की मांग की थी. भारत ने कहा था कि पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वह अल्पसंख्यक नागरिकों की सुरक्षा करे. साथ ही, उनके धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की रक्षा भी सुनिश्चित करे. सहारनपुर मामले के बाद दोनों देशों के बीच धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में है.

Also Read: CM योगी का प्रदेशवासियों को संदेश, बोले- शिक्षक ज्ञान का दीप, अब AI से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर ...

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >