Mahakumbh Traffic: प्रयागराज और अयोध्या में जनसैलाब, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से ट्रैफिक जाम की स्थिति

Mahakumbh Traffic Jam: प्रयागराज और अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. जिसके बाद प्रयागराज में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

Mahakumbh Traffic Jam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है. मेला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 15 फरवरी तक 52.96 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है. जबकि रविवार को 1.49 करोड़ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट डालकर श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ के जीवंत प्रतीक ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में आज 1.49 करोड़ से अधिक एवं अब तक 52.96 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. आज पवित्र स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं का अभिनंदन!”

अयोध्या में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. महाकुंभ में स्नान करने के बाद अधिकतर श्रद्धालु अयोध्या जा रहे हैं. भीड़ बढ़ने की वजह से वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

वाराणसी में भी बढ़ती जा रही है भीड़

प्रयागराज महाकुंभ का असर है कि अयोध्या के बाद वाराणसी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. महाकुंभ में स्नान करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या, वाराणसी और विंध्याचल जरूर जा रहे हैं. वैसे में इन जगहों पर भीड़ बढ़ती जा रही है. इधर काशी तमिल संगमम 3.0 के दूसरे दिन रविवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में अतिथियों का स्वागत किया गया. काशी तमिल संगमम 3.0 का आयोजन 15 से 24 फरवरी, 2025 तक किया जाना है.

अखिलेश यादव का दावा महाकुंभ में 60 करोड़ से अधिक लोग कर चुके हैं स्नान

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या को लेकर सरकार के इतर दावा कर दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारा तो मानना है कि महाकुंभ में लगभग 60 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. सरकार इसलिए आंकड़ा घटाकर दिखा रही है क्योंकि कल को जब इंटरनेशनल मीडिया या यूनिवर्सिटी इस मेले के Administration & Management के बारे में Study करेगा तो पाएगा कि जितने लोग आए थे, उनके हिसाब से उचित प्रशासन और प्रबंधन नहीं किया गया था. जो भाजपा सरकार की नाकामी है. इसीलिए मेला फेल हो जाने के बाद ये जानबूझकर कम गिनती दिखा रहे हैं. ये मंच से मेले के बारे में चाहे कुछ बोलें लेकिन मन से ये भी जानते हैं कि मेले की असफलता के पीछे उनकी अपनी कमियां-खामियां रही हैं, जिससे देश और दुनिया में उप्र की छवि को बहुत ठेस पहुंची है.

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela Special Trains: दिल्ली भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रेलवे का बड़ा फैसला

प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या समेत रेलवे स्टेशनों पर करना होगा प्रोटोकॉल का पालन

महाकुंभ में देश के हर कोने से पहुंच रही भारी भीड़ और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर और मिर्जापुर समेत धार्मिक आस्था से जुड़े नगरों के रेलवे स्टेशनों पर पूर्व में जारी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है. प्रोटोकॉल के तहत प्रयागराज जंक्शन पर शहर की तरफ से प्रवेश और सिविल लाइंस की तरफ से निकासी कराई जा रही है और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आने तक यात्रियों को ‘होल्डिंग एरिया’ में रोककर रखा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >