Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ शुरू होने से पहले बनाया रिकॉर्ड, अबतक 183 देशों के 33 लाख लोगों ने खंगाली वेबसाइट

Mahakumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर भव्य तैयारी की गई है. करोड़ों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. कुंभ शुरू होने से पहले ही रिकॉर्ड बना लिया है.

Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ 2025 में केवल भारत से ही नहीं, बल्कि अन्य देशों से भी श्रद्धालू स्नान करने प्रयागराज पहुंचते हैं. यूपी की योगी सरकार ने इस बार लोगों की सुविधा के लिए महाकुम्भ की वेबसाइट (kumbh.gov.in) लॉन्च की है. आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि लोगों मे�� कुंभ को लेकर कितनी जिज्ञासा है. वेबसाइट लॉन्च होने के बाद 4 जनवरी तक 183 देशों के करीब 33 लाख लोगों ने सर्च किया है और महाकुंभ के बारे में जानने की कोशिश की है. इन देशों में यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका समेत सभी महाद्वीप के लोग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि 183 देशों में 6,206 शहरों से इस वेबसाइट पर लोग आए हैं और उन्होंने यहां काफी समय भी बिताया है.

महाकुंभ की वेबसाइट पर आने वालों में भारत सबसे आगे

एक आंकड़ों के अनुसार महाकुंभ की वेबसाइट पर आने वाले टॉप पांच देशों में पहले नंबर पर भारत है, जबकि इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी से लाखों लोग प्रतिदिन इस वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025 : पानी, जमीन और आकाश से होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महाकुंभ के लिए की गई खास तैयारी

6 अक्टूबर 2024 को योगी आदित्यनाथ ने किया था महाकुंभ की वेबसाइट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 अक्टूबर, 2024 को महाकुंभ की वेबसाइट का शुभारंभ किया था. लॉन्च होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग इस वेबसाइट पर आ रहे हैं.

कुंभ की वेबसाइट में क्या है खास

महाकुंभ की वेबसाइट पर श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भ से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं. इसमें कुंभ से जुड़ी परंपराओं, कुंभकी महत्ता, आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ कुंभ पर किए गए अध्ययन की विस्तृत जानकारियां दी गई हैं. इसके साथ, महाकुम्भ के दौरान प्रमुख आकर्षण, प्रमुख स्नान पर्व, क्या करें-क्या नहीं करें और कलाकृतियों को विस्तार से बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >