कैंपस में भरोसे का कत्ल! BTech छात्रा के गंभीर आरोप पर MNNIT का असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) में BTech छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने संस्थान के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.

UP News : प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) में BTech छात्रा से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है. छात्रा की शिकायत पर शिवकुटी थाना पुलिस ने संस्थान के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है. आरोपी को MNNIT गेट के पास से पकड़ा गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

प्रयागराज के तकनीकी संस्थान MNNIT में B Tech की छात्रा ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. छात्रा की शिकायत मिलने के बाद शिवकुटी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान करीब 38 वर्षीय सौगत राय के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कृष्णापुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

MNNIT गेट के पास से आरोपी गिरफ्तार

शिवकुटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को MNNIT गेट के पास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद संस्थान के कैंपस में भी हड़कंप मच गया है. छात्र-छात्राओं के बीच मामले को लेकर चर्चा का माहौल है.

BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. शिवकुटी थाने में BNS की धारा 64(2)(च) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 123/2026 दर्ज किया है. अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

छात्रा के बयान और साक्ष्यों की होगी जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान छात्रा के बयान समेत उपलब्ध साक्ष्यों को देखा जा रहा है. घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों और परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां से उसके संबंध में आगे की प्रक्रिया तय होगी.

आरोपों की जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : मरीजों से बाहर की दवा-लेंस मंगाने पर KGMU में एक्शन, OT इंचार्ज समेत कई को नोटिस, Pro-VC हटीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >