पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, कहा- 'जारी रहेगी आतंकवाद के खिलाफ जंग'

PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कानपुर दौरे के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान शुभम के परिजन भावुक हो गए थे, जिसे देखकर पीएम मोदी भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके.

PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कानपुर दौरे में पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी जारी रहेगी. मुलाकात को लेकर शुभम के चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान हम बहुत भावुक थे और प्रधानमंत्री से मिलते ही परिवार के सभी सदस्य रोने लगे.’ सौरभ ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री भी भावुक हो गए और उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार उनकी पूरी मदद करेगी.

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई- पीएम मोदी

शुभम के भाई सौरभ ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी.” शुभम के परिजनों से पीएम मोदी ने चकेरी हवाई अड्डे पर मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद शुभम के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की. एक सप्ताह पहले कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए यहां के निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था. सांसद ने प्रधानमंत्री से 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान शोकाकुल परिवार से मिलने का आग्रह किया था.

पूरा देश पीएम मोदी के साथ- शुभम के पिता

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि हमारा पूरा परिवार आभार व्यक्त करता है. पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों को नष्ट कर दिया. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है.

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला

इससे पहले 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. उनमें कानपुर निवासी व्यवसायी शुभम द्विवेदी भी शामिल थे. शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >