PM Kisan Samman Nidhi : सशक्त कृषि और आत्मनिर्भर किसान, यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई ऊर्जा

PM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की. इसपर सीएम योगी ने आभार जताया. सीएम योगी ने कहा, “डबल इंजन सरकार किसानों के सम्मान और कल्याण को समर्पित है.”

PM Kisan Samman Nidhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की. इस किस्त के तहत देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. इनमें से उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसान भी लाभान्वित हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए इस बड़े आर्थिक सहयोग हेतु प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने देश के अन्नदाताओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का काम किया है.

“सशक्त कृषि और आत्मनिर्भर किसान—पीएम मोदी ने संकल्प को किया और दृढ़”

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा– “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार अन्नदाताओं के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री द्वारा 21वीं किस्त जारी किए जाने से सशक्त कृषि और आत्मनिर्भर किसान के संकल्प को और मजबूती मिली है.” उन्‍होंने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का आधार बन चुकी है और यह योजना खेती की लागत से लेकर घरेलू ज़रूरतों तक के लिए बड़ी राहत देती है.

यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई ऊर्जा

सीएम योगी ने बताया कि अकेले उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों को इस किस्त का प्रत्यक्ष लाभ मिला है. इससे न सिर्फ राज्य के कृषि क्षेत्र को बल मिला है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी नई गति आई है.
“प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की हर किस्त हमारे किसानों की खुशहाली, ग्रामीण विकास और कृषि समृद्धि का आधार बनती है. प्रधानमंत्री मोदी का यह उपहार यूपी के गांवों, खेतों और किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा.”
सीएम योगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >