National Highway : यूपी की यह सड़क होगी चौड़ी, 30 किमी के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

National Highway : कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से इटावा राजमार्ग तक सड़क चौड़ी की जाएगी. 13.98 करोड़ से PWD इसका निर्माण कराएगा.

National Highway : कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में से इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क चौड़ी की जाएगी. यह काम पीडब्ल्यूडी करेगा. रमईपुर से किसाननगर के पास इटारा तक लगभग 9.50 किलोमीटर की सड़क को चौड़ा करने की  बात कही जा रही है. वर्तमान में यह सड़क 3 मीटर चौड़ी है, जिसे अब साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा. सड़क चौड़ीकरण होने के बाद नौबस्ता चौराहे पर आने वाले 20 से 25 हजार वाहनों का लोड घट जाएगा. यही नहीं,  इन वाहनों को करीब 30 किमी का अतिरिक्त चक्कर भी लगाने से मुक्ति मिल जाएगी.

30 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है वाहनों को

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में रमईपुर-कैंधा से पिपौरी, गंभीरपुर दक्षिण, मन्नीपुरवा, देविनपुरवा आते हैं. इन इलाकों से होते हुए किसाननगर के पास इटारा में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग तक की सड़क को चौड़ी करने की अनुमानित लागत 13.98 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वर्तमान में सड़क संकरी होने की वजह से इस मार्ग से ट्रक, टैंकर, डंपर, ट्राला समेत करीब 20 से 25 हजार भारी वाहनों को निकलने में दिक्कत आती है. निकलने की कोशिश भी करते हैं तो सामने से कोई चार पहिया वाहन भी आने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि बड़े वाहन रमईपुर से नौबस्ता बाईपास होते हुए इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग में किसाननगर की ओर आते-जाते हैं. ऐसा करने से इन्हें 30 किमी का चक्कर लगाना पड़ जाता है.

नौबस्ता गल्ला मंडी के पास शाम में लगता है बहुत अधिक जाम

नौबस्ता गल्ला मंडी के पास से नौबस्ता बाईपास और वहां से कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक लोड बढ़ने से परेशानी होती है. कई बार शाम के वक्त लंबा जाम लग जाता है. इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद ने गंभीरता दिखाई और इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 13.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार सरकार को भेजा.

यह भी पढ़ें : UPSC RTS Exam : 22 मार्च को रांची बंद, 23 को इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

पीडब्ल्यूडी कानपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार की ओर से इस काम के लिए टेंडर जारी किए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >