UP Crime: मुख्यमंत्री योगी के गृह जिले में सनसनी! खेत में निर्वस्त्र मिली महिला की लाश, गले पर चोट के निशान, मोबाइल-चप्पल ने बढ़ाया रहस्य

UP Crime: गोरखपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां सड़क किनारे खेत में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला. महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन मिले सबूतों से हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खेत में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला. झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

सुबह खेत में दिखा शव, देखते ही फैल गई खबर

बताया गया कि कुछ ग्रामीण टहलने निकले थे. इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खेत में पड़े महिला के शव पर पड़ी. शव देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की पहचान के लिए गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है.

शव से कुछ दूर मिला मोबाइल, लोअर और चप्पल

मामले को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि शव से कुछ दूरी पर महिला का मोबाइल फोन, लोअर और चप्पल मिले हैं. शुरुआती जांच में महिला के गले पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या के साथ दुष्कर्म की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह और चोटों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

कहीं और हत्या कर शव खेत में फेंकने का शक

पुलिस इस आशंका से भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को सड़क किनारे खेत में लाकर फेंका गया हो. घटनास्थल और आसपास के इलाके में सुराग तलाशे जा रहे हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि महिला की पहचान और उसे घटनास्थल तक लाने वाले लोगों के बारे में कोई सुराग मिल सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार सुबह महिला का शव सड़क किनारे खेत में पड़े होने की सूचना मिली थी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल महिला की पहचान और उसकी मौत की असली वजह का है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई और उसके साथ वास्तव में क्या हुआ था.

यह भी पढे़: UP Swine Flu: योगी सरकार के मंत्री भी स्वाइन फ्लू की चपेट में, H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव, यूपी में 685 केस से बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >