बाबा की सलामती के लिए मासूम भाई-बहन ने उठाई कांवड़, स्केटिंग करते हरिद्वार से गंगा जल लेकर गाजियाबाद तक पहुंचने का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर में दो नन्हे भाई-बहन अपनी अनोखी भक्ति और हौसले से सबका ध्यान खींच रहे हैं. स्केटिंग करते हुए हरिद्वार से गाजियाबाद तक कांवड़ यात्रा पर निकले हैं. यह उनकी दूसरी स्केटिंग कांवड़ यात्रा है, जो उन्होंने अपने बाबा के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत के लिए उठाई है.

UP News : कांवड़ यात्रा में आपने कई तरह के शिवभक्त देखे होंगे, लेकिन मुजफ्फरनगर में दो नन्हे भाई-बहन अपनी अनोखी भक्ति और हौसले से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. दोनों बच्चे स्केटिंग करते हुए हरिद्वार से गाजियाबाद तक कांवड़ लेकर जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह उनकी दूसरी स्केटिंग कांवड़ यात्रा है. दोनों ने अपने बाबा के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत मांगी है.

बाबा की सलामती के लिए उठाया संकल्प

दोनों बच्चों के बाबा की तबीयत अक्सर खराब रहती है और उनके गले में भी कुछ परेशानी है. बाबा को जल्द स्वस्थ देखने की इच्छा से भाई-बहन ने भगवान शिव से प्रार्थना की और कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया. दोनों ने हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल उठाकर अपनी यात्रा शुरू की. इस दौरान उनके पिता और परिवार के दूसरे सदस्य भी बच्चों के साथ चल रहे हैं और लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं.

स्केटिंग में जीत चुके हैं गोल्ड मेडल

नन्हीं शिवभक्त नंदिनी नागर ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा अपने बाबा को स्वस्थ देखना है. नंदिनी और उनके भाई ने स्केटिंग में गोल्ड मेडल भी जीता है. दोनों बच्चे चिपियाना में आयोजित ओपन स्टेट रेस में भी हिस्सा ले चुके हैं. नंदिनी के मुताबिक, यह उनकी दूसरी स्केटिंग कांवड़ यात्रा है. इस बार भी दोनों भाई-बहन भगवान शिव से अपने बाबा के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

बाबा ठीक हुए तो कन्याकुमारी तक करेंगे स्केटिंग

दोनों बच्चों का हौसला यहीं नहीं रुकता. उन्होंने बताया कि अगर उनके बाबा स्वस्थ हो जाते हैं तो अगली बार वे गाजियाबाद से कन्याकुमारी तक स्केटिंग करते हुए यात्रा करना चाहते हैं. कांवड़ मार्ग पर स्केटिंग करते इन नन्हे शिवभक्तों को देखकर लोग भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. बच्चों की यह यात्रा भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था के साथ-साथ बाबा के लिए उनके प्यार, संकल्प और हौसले की भी मिसाल बन गई है.

Also Read : जिसे जीवनसाथी समझा, उसी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिला दिया तेजाब, घटना का राज खोलकर ली आखिरी सांस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >