17 साल पुराना रिश्ता और 14 खौफनाक ज़ख्म, अवैध संबंध के विरोध पर हरदोई में पति बना हैवान, CCTV और CDR ने खोला कत्ल का राज

UP Crime: हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. सुनसान जंगल में ले जाकर गला घोंटकर की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर में पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, वहां पहुंचे पति ने बेहतर इलाज का झांसा देकर महिला को डिस्चार्ज कराया और मंगोलापुर के सुनसान बबूल के जंगलों में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

अवैध संबंधों के विवाद में वारदात: सीसीटीवी और सीडीआर से खुला राज

मृतका कोमल की शादी 17 साल पहले सत्यपाल यादव से हुई थी. सत्यपाल के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनने के बाद से दंपति के बीच लगातार विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन आरोपी ने अस्पताल से ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स खंगालकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया. मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

निर्दयता की हदें पार: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए रूह कंपा देने वाले खुलासे

पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से आरोपी पति के खौफनाक इरादे पूरी तरह साफ हो गए हैं. मृतका के शरीर पर चोट के 14 गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले उसके साथ काफी बर्बरता की गई थी. सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करने के साथ-साथ गले पर चाकू से भी हमले किए गए थे. आखिरकार कपड़े से बेरहमी से गला घोंटकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी गई. इस वीभत्स वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

Must Read: 40 से ज्यादा जिलों में अलर्ट,यूपी में मानसून की रफ्तार तेज,22 अगस्त तक बरसेंगे बादल, किसानों के लिए सलाह जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >