Mirzapur to Varanasi : मिर्जापुर से वाराणसी पहुंचने में अब लगेगा 45 मिनट कम समय

Mirzapur to Varanasi : मिर्जापुर से वाराणसी की यात्रा करने में अब कम वक्त लगेगा. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सड़क परियोजना को मंजूरी दी है.

Mirzapur to Varanasi : योगी आदित्यनाथ की सरकार सड़क मार्ग को ठीक करने में लगी हुई है. इस क्रम में मिर्जापुर से वाराणसी की यात्रा को सुगम बनाने वाली योजना को मंजूरी दी गई है. इससे इस रूट पर यात्रा करने में सहमलियत होगी. इस मार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति भी लोगों को मिल जाएगी. यात्रा करने में अब समय भी कम लगेगा.

दरअसल, लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से भटौली-कछवां मार्ग के चौड़ीकरण की योजना को मंजूरी दी गई है. प्रस्ताव पास होने के बाद जल्द ही टेंडर जारी होगा. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इस सड़क के चौड़ी होने से स्थानीय लोगों को तो राहत मिलेगी, साथ ही वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भी करीब 45 मिनट तक कम वक्त लगेगा.

जाम की समस्या से परेशान रहते हैं लोग

मिर्जापुर से वाराणसी के बीच आने–जाने के लिए तीन प्रमुख मार्ग हैं. मिर्जापुर-औराई, मिर्जापुर-चुनार और मिर्जापुर-भटौली वाया कछवां मार्ग इनमें शामिल हैं. भटौली-कछवां मार्ग सबसे छोटा है, लेकिन यह सिंगल लेन है जिसकी वजह से अक्सर जाम यहां देखने को मिलती है. भटौली पुल और बरैनी तिराहे के पास वाहनों का दबाव अधिक देखने को मिलता है. इससे कई बार घंटों तक जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी होती है. इस समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था. इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : अजातशत्रु के बेटे उदयिन ने की थी पटालिपुत्र की स्थापना, लेकिन अन्य शासक निकले नाकाबिल

परियोजना की लागत क्या है?

इस परियोजना पर 16 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. सड़क चौड़ी होने के बाद यात्रा का समय 30 से 45 मिनट तक कम लगेगा. इससे मिर्जापुर से वाराणसी तक की दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी लोग कर सकेंगे. यही नहीं, चौड़ीकरण के बाद करीब 20 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी. इससे यात्रियों को जहां समय की बचत होगी, वहीं पेट्रोल-डीजल पर होने वाला खर्च भी अपने आप कम हो जाएगा.

जल्द शुरू किया जाएगा निर्माण कार्य

लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन द्वारा मंजूर किया जा चुका है. जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >