Mirzapur Accident : अपनों से मिलने घर नहीं लौट सके मजदूर, भीषण सड़क दुर्घटना में 10 की मौके पर ही मौत

Mirzapur Accident : 13 दिहाड़ी मजदूर भदोही जिले से काम करके अपने घर लौट रहे थे. भीषण दुर्घटना में 10 की मौत. देखें वीडियो

Mirzapur Accident : यूपी के मिर्जापुर से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर आ रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिर्जापुर में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए है. जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रेलर और ट्रक के बीच टक्कर हुई है. कछवा बॉर्डर के पास हुई इस दुर्घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी भेजा गया.

10 की मौके पर ही मौत

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर 13 मजदूरों को लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था. ठीक इसी वक्त एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से उसे टक्कर मार दी. मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन कुमार सिंह ने दुर्घटना को लेकर बताया कि रात करीब 1 बजे हमें सूचना मिली कि कछवा बॉर्डर, जीटी रोड पर एक हादसा हुआ है. एक ट्रैक्टर वाराणसी की ओर जा रहा था, तभी उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 10 की मौके पर ही मौत हो गई.

मजदूर काम करके लौट रहे थे अपने घर

अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि 13 दिहाड़ी मजदूर भदोही जिले से काम करके अपने घर लौट रहे थे. वे वाराणसी में अपने गांव मिर्जामुराद जा रहे थे. उन्होंने बताया कि शवों को शवगृह भेज दिया गया है और मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

Read Also : Road Accident: आरा-बक्सर हाइवे पर मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने बस में लगाई आग, सड़क किया जाम

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत को अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >