शौहर से दोबारा निकाह करना चाहती थी तलाकशुदा महिला, मौलाना ने हलाला जरूरी बताकर किया गैंगरेप

मेरठ के टीपीनगर स्थित एक होटल में हालाला के नाम पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब एक तीन तलाक पीड़ित महिला अपने पति से दोबारा निकाह करने के संबंध में मौलाना से जानकारी लेने आई थी.

मौलाना ने महिला को बताया कि बिना हलाला के दोबारा निकाह करना गुनाह होगा. इसके बाद आरोपी ने प्लानिंग के तहत दो अन्य लोगों को बुलाकर हलाला के नाम पर महिला के साथ दु्ष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

फिलहाल, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मौलाना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >