Meerut Murder Case: जेल में बिना गांजे के बेचैन हुए साहिल और मुस्कान, मांगा ड्रग्स

Meerut Murder Case: मेरठ हत्या केस के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला जेल के अंदर गांजा और मॉर्फिन की मांग कर रहे हैं. मांग पूरी न होने पर दोनों ने खाने से इंकार कर दिया है.

Meerut Murder Case: मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला जेल में नशे के लिए तड़प रहे हैं. दोनों आरोपियों को नशे की इतनी बुरी लत है कि उन्होंने जेल के अंदर ही गांजा और मॉर्फिन जैसे नशीले पदार्थों की मांग शुरू दी है. जेल में उनकी मांगें पूरी न होने पर दोनों ने खाने तक से मना कर दिया है. अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.

जेल में बिना गांजे के बेचैन हुए साहिल और मुस्कान

मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को हत्या के आरोप में मेरठ जिला जेल में भेजा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, जेल अधिकारियों ने बताया, दोनों ड्रग्स की लत से ग्रस्त हैं. साहिल को जहां पुरुष बैरक में रखा गया है, वहीं मुस्कान को महिला बैरक में. दोनों को इतनी गंभीर लत है कि उन्होंने अपने-अपने बैरक में हंगामा करना शुरू कर दिया है, जिसके कारण जेल प्रशासन को सुरक्षा का खास ख्याल रखना पड़ रहा है, ताकि खुद या किसी और को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचा सकें.

साहिल और मुस्कान को नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया

मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला दोनों को जेल प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है. दोनों का इलाज नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा है. गिरफ्तार करने के बाद जब दोनों को मेरठ के जेल में भेजा गया, तब पहली ही रात मुस्कान की हालत गंभीर हो गई. डॉक्टरों ने जब उनका इलाज शुरू किया, तब पाया कि उन्हें ड्रग्स के हाई डोज लेने की लत है, जिसके कारण उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत में सुधार के लिए कम से कम 10 या ज्यादा दिन का भी समय लग सकता है.

यह भी पढ़े:Meerut Murder: कर्ण पिशाचनी तंत्र से हुई सौरभ की हत्या? पुलिस के इस खुलासे ने सबको कर दिया हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >