पप्पू यादव पर जूता फेंकने वाला बना गांव का ‘हीरो’, Video Viral खुली जीप से निकला जुलूस

Up News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वाले सुमित गिरि और हैप्पी शर्मा का उनके गांव पहुंचने पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. खुली जीप में रोड शो निकाला गया और डीजे बजाया गया. जानिए घटना और इससे जुड़ी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं.

UP News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंकने के मामले में नामजद सुमित गिरि और हैप्पी शर्मा के बुलंदशहर स्थित गांव पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया. दोनों के नैथला हसनपुर गांव पहुंचने से पहले बुलंदशहर से खुली जीप में रोड शो निकाला गया. इस दौरान डीजे बजाया गया और लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर दोनों का अभिनंदन किया. गांव में उनके आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. घटना के बाद दोनों पहली बार बुलंदशहर पहुंचे थे, इसलिए समर्थकों ने इसे उत्साह के साथ स्वागत कार्यक्रम का रूप दे दिया.

दोनों के खिलाफ बीएनएस धारा मे दर्ज है मुकदमा

जूता फेंकने की घटना पप्पू यादव की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई थी. पुलिस ने सुमित गिरि को मौके से हिरासत में ले लिया था, जबकि हैप्पी शर्मा वहां से निकल गए थे. इस मामले में दिल्ली में दोनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पप्पू यादव के मीडिया सलाहकार की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि सांसद पर हमला करने की पूर्व नियोजित कोशिश की गई. पुलिस को घटनास्थल से एक चाकू मिलने की बात भी सामने आई थी, जिसे जांच के दायरे में रखा गया है. मामले में कानूनी कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी है.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा और इस तरह के स्वागत पर सवाल खड़े किए. दूसरी ओर, हैप्पी शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर अलग पक्ष रखा है. उनका कहना है कि वह सांसद से कुछ सवाल पूछने के लिए प्रेस वार्ता में गए थे और सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि वह किसी हथियार के साथ नहीं थे और जूता किस व्यक्ति ने फेंका, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. हैप्पी शर्मा ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई. आरोपियों के स्वागत को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं.

इनपुट: नटवर कुमार

यह भी पढ़े: यूपी भाजपा की नई टीम 2027 मिशन के लिए तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >