Mahakumbh Sangam Station : संगम रेलवे स्टेशन बंद, भीड़ की वजह से लिया गया फैसला

Mahakumbh Sangam Station : महाकुंभ में रविवार को 1.49 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. इस बीच खबर है कि संगम रेलवे स्टेशन फिलहाल बंद कर दिया गया है.

Mahakumbh Sangam Station : महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है. इस वजह से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है. रेलवे ने पहले 14 फरवरी, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था, लेकिन इसके बाद भी भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ. अब स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद करने का फैसला रेलवे ने लिया है. इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों को अब फाफामऊ रेलवे स्टेशन का रुख करना पड़ेगा.

रविवार को 238 ट्रेनें चलाई गईं

वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को 238 ट्रेनें चलाई गईं. 10.96 लाख से अधिक यात्रियों ने प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा की. उन्होंने बताया कि रेलवे ने शनिवार को 339 ट्रेनें चलाई थीं जिससे 14.76 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की.

ये भी पढ़ें : बिहार के रेलवे स्टेशनों पर अब होगी गिरफ्तारी, DGP ने दिल्ली भगदड़ के बाद किया अलर्ट, निर्देश जारी…

उपद्रव करने वालों पर पैनी नजर

इस बीच, बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर मौजूद रेल जीआरपी थानों को सतर्क किया गया है. खासतौर पर उस समय अलर्ट रहने कहा गया है जब ट्रेनों का आना-जाना होता है. उपद्रव करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी. सीसीटीवी के जरिए उनपर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. सीसीटीवी में अब कैद हुए उपद्रवियों की पहचान होगी और उनपर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अबतक 52.96 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया

महाकुंभ में अमृत स्नान पर्व और अन्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा बीत जाने के बाद भी आस्था का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा. महाकुंभ में सोमवार सुबह आठ बजे तक 36.35 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया था. रविवार को शाम आठ बजे तक 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान कर लिया था. मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को शाम आठ बजे तक 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया, जबकि 13 जनवरी से अभी तक 52.96 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >