Mahakumbh: 90 हजार कैदी करेंगे संगम के जल से पवित्र स्नान, यूपी के 75 जेलों में की जा रही है खास व्यवस्था

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी भी संगम के जल से पवित्र स्नान करेंगे. जेल प्रशासन राज्य की 75 जेलों में बंद कैदियों के लिए महाकुंभ के मौके पर पवित्र स्नान की विशेष व्यवस्था कर रहा है. कार्यक्रम 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा.

Mahakumbh: यूपी के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को भी महाकुंभ के दौरान पवित्र स्नान का मौका मिलेगा. राज्य का जेल प्रशासन कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था कर रहा है. राज्य के 75 जेलों में बंद 90 हजार से ज्यादा कैदियों को स्नान के लिए संगम का जल मुहैया कराया जाएगा. जेल प्रशासन कैदियों के लिए संगम से पवित्र जल लाने की विशेष व्यवस्था कर रहा है. जेल मंत्री दारा सिंह चौहान के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक विशेष कार्यक्रम 21 फरवरी को सुबह साढ़े 9 से लेकर 10 बजे तक होगा.

75 जेलों के कैदियों के लिए खास व्यवस्था

जेल प्रशासन ने कहा कि यूपी की सभी 75 जेलों में बंद कैदियों को संगम से लाए गए जल में स्नान की अनुमति दी जाएगी. इन जेलों में सात केंद्रीय कारागार हैं और 68 जिला कारागार हैं. जेल महानिदेशक पीवी रामशास्त्री ने इसकी पुष्टि की है कि मंत्री दारा सिंह चौहान की देखरेख में व्यवस्था की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि सभी जेलों में संगम का जल लाया जाएगा और कैदी प्रार्थना के बाद, जेल परिसर में विशेष रूप से स्थापित कलश में पवित्र जल और नियमित जल के मिश्रण से स्नान करेंगे. जेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यूपी की जेलों में 90 हजार से अधिक कैदी बंद हैं.

21 फरवरी को होगा कार्यक्रम

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री चौहान और वरिष्ठ जेल अधिकारियों के 21 फरवरी को लखनऊ जेल में कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैदियों को पवित्र जल से स्नान कराने की योजना पर कुछ समय से विचार किया जा रहा था. सिंह ने बताया कि उन्नाव जेल के कैदियों को 21 फरवरी को फिर यह मौका मिलेगा. गोरखपुर जेल के जेलर एके कुशवाहा ने बताया कि जेल प्रशासन ने प्रयागराज से पवित्र जल लाने के लिए एक जेल प्रहरी को भेजा गया है. इस जल को नियमित स्नान के पानी में मिलाया जाएगा.

संगम के जल से स्नान के लिए कैदियों में भी उत्साह

संगम के जल से स्नान की पहल 17 फरवरी को उन्नाव जेल में की गई थी. जब कैदियों को संगम के जल से स्नान कराया गया था. प्रयागराज जिला जेल में वरिष्ठ अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि करीब 1350 कैदी इस अवसर को पाने के लिए काफी उत्साहित हैं. प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक रंग बहादुर ने कहा कि 21 फरवरी को कैदी संगम से लाए गए गंगा जल में स्नान करेंगे. बता दें, प्रयागराज में महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा.

Also Read: CM Yogi: विधानसभा में गरजे सीएम योगी, कहा- महाकुंभ को बदनाम करना 56 करोड़ लोगों की आस्था से खिलवाड़  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >