Mahakumbh 2025 : संगम में डुबकी नहीं लगा सके तो टेंशन न लें, योगी सरकार घर तक पहुंचाएगी जल

CM Yogi

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल शुरू की है. इसके माध्यम से जो लोग महाकुंभ नहीं आ पाए, वे संगम के जल को अपने घर मंगवा सकते हैं.

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अब समाप्त हो गया है. इस वर्ष 66 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाकर रिकॉर्ड बनाया है. ऐसे में वो लोग जो किसी कारण से महाकुंभ नहीं आ पाए, उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल शुरू की है. जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में त्रिवेणी संगम का जल घरों में होम डिलिवरी सेवा द्वारा पहुंचाया जाएगा. इस सुविधा को जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचाने के लिए 300 से अधिक फायरब्रिगेड की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इस पूरी प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से दमकल गाड़ी मंगवाई गई है. इन गाड़ियों का इस्तेमाल संगम का पानी भरने के लिए किया जा रहा है. अग्निशमन और आपात सेवा के पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान को इस पूरी मुहिम की कमान संभाल रहे हैं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संगम के जल को घरों तक पहुंचाने के लिए राज्य के सभी जिलों के 300 दमकल बुलाए गए हैं. हर एक दमकल गाड़ी के अंदर 5000 हजार लीटर पानी रखने की क्षमता है. जिसका मतलब 5 लाख लीटर से अधिक पानी संगम से निकालकर घरों तक भेजा जा रहा है. इस सुविधा को लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन जिलों के जनप्रतिनिधियों से बात कर उन सभी लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं जो महाकुंभ नहीं आ पाए.

इस पहल की शुरुआत कल से हो गई है. पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान के निर्देश अनुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने दमकलों में पानी भरने का काम शुरू करवा दिया है. मुख्यमंत्री योगी ने इस अनूठे पहल की शुरुआत कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस वर्ष महाकुंभ का पावन जल हर एक आदमी को मिलना चाहिए.

यह भी पढ़े: Zelenskyy Reaction : अब होगा थर्ड वर्ल्ड वॉर! डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरते जेलेंस्की

यह भी पढ़े: Zelenskyy Video : 10 मिनट बहस, जेलेंस्की बिना लंच किए उठ गए, डोनाल्ड ट्रंप ने सुना दी खरी–खोटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >