Mahakumbh 2025: 'गिद्धों को लाश, सूअरों को गंदगी, श्रद्धालुओं को भगवान…महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वो मिला', विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें दिन महाकुंभ 2025 पर विपक्ष के हमले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुन-चुनकर जवाब दिया. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा लेकर वामपंथियों और समाजवादियों पर हमला बोला.

Mahakumbh 2025: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के आयोजन पर सवाल उठाने वालों को जमकर लताड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखी एक पोस्ट का जिक्र किया. योगी ने पर्ची पढ़ते हुए कहा, “सोशल मीडिया हैंडल पर एक बात बहुत अच्छी लिखी गई है. जिसमें शख्स ले महाकुंभ का विरोध कर रहे लोगों पर सटीक टिप्पणी की है. उसने कहा- “किसी ने सच ही कहा- कुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वही मिला. गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, आस्था वालों को पुण्य मिला, सज्जनों को सज्जनता मिली, गरीबों को रोजगार मिला, अमीरों को धंधा मिला, श्रद्धालुओं को साफ-सुथरी व्यवस्था मिली, पर्यटकों को अव्यवस्था मिली, सद्भावना वाले लोगों को जाति रहित व्यवस्था मिली, भक्तों को भगवान मिले. मतलब सबने अपने-अपने स्वभाव और चरित्र के अनुसार चीजों को देखा है.”

हमने कहा था- जो सद्भावना के साथ कुंभ जाएगा उसे कोई परेशानी नहीं होगी: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के उस आरोप का करारा जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि जाति विशेष के व्यक्ति को महाकुंभ जाने से रोका गया. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “मैंने पहले ही कहा था कि जो सद्भावना के साथ जा रहे हैं, वो आराम से जा सकते हैं, लेकिन जो दुर्भावना के साथ कुंभ जा रहे हैं, उन्हें परेशानी हो सकती है. हमने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया.” पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा- “हमने आपकी (सपा) तरह आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया है. आपके समय में मुख्यमंत्री के पास आयोजन को देखने और समीक्षा करने का समय नहीं था और इसलिए उन्होंने एक गैर सनातनी (मोहम्मद आजम खान) को कुंभ का प्रभारी नियुक्त किया था.” आदित्यनाथ 2013 में आयोजित कुंभ का जिक्र कर रहे थे जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और उन्होंने मोहम्मद आजम खान को कुंभ मेले का प्रभारी बनाया था.

अब तक 63 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अब तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन का हिस्सा बन चुके हैं. अभी दो दिन के बाद महाशिवरात्रि आएगी और 26 फरवरी तक मेरा अनुमान है कि जिस तरह से देश और दुनिया महाकुंभ के प्रति आकर्षित हैं, यह आंकड़ा 65 करोड़ की संख्या पार करेगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >