Fact Check: महाकुंभ में भीड़ बढ़ने के बाद प्रयागराज जंक्शन बंद होने की खबर! जानें क्या है सच

Fact Check: प्रयागराज जंक्शन को लेकर एक अफवाह फैल गई कि 9 से 14 फरवरी तक इसे बंद कर दिया गया है. यह अफवाह उड़ने के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से सही जानकारी दी गई है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Fact Check: महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज में लाखों की संख्या में लोगों का पहुंचना जारी है. इसी कड़ी में एक खबर से लोगों की परेशानी बढ़ गई कि प्रयागराज जंक्शन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है! हालांकि इसे लेकर रेलवे विभाग की ओर से एक सूचना जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि प्रयागराज जंक्शन खुला हुआ है. प्रयागराज संगम स्टेशन को 9 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक बंद करने का ऐलान किया गया है. प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशन दो अलग-अलग स्टेशन हैं. भीड़ के कारण प्रयागराज संगम स्टेशन को फिलहाल बंद किया गया है.

रेलवे मंत्री ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कल 12.5 लाख तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान की गई और रिकॉर्ड 330 ट्रेनें प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र के स्टेशनों से रवाना हुईं. आज मेला क्षेत्र से अब तक 130 ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं. महाकुंभ मेले के सभी रेलवे स्टेशन सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- “प्रयागराज महाकुंभ के लिए 8 रेलवे स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है. राज्य प्रशासन एक साथ मिलकर सब कुछ बहुत ही समन्वित तरीके से हो रहा है. कल प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेन रवाना हुईं और आज भी ट्रेनें व्यवस्थित तरीके से चल रही है. अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है, तो हमें उनकी बात नहीं सुननी चाहिए, सब कुछ बेहतर तरीके से चल रहा है.”

जानें क्या है अफवाह और क्या है सच्चाई

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. प्रयाग जिला प्रशासन के आदेशानुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयागराज संगम स्टेशन 9 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे से 14 फरवरी रात 12 बजे तक के लिए यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा. प्रशासन का कहना है कि स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ के कारण हो रही अव्यवस्था से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है. अब यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयागराज जंक्शन जाना होगा.

Also Read: Mahakumbh Traffic Jam: महाकुंभ जाने वाले हर रास्ते में लगा है महाजाम , काशी-अयोध्या का भी बुरा हाल, Photos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >