Maha Kumbh Fire: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई टेंट जलकर खाक, देखें Video

Maha Kumbh Fire: प्रयागराज महाकुंभ मेला में एक बार फिर से आग लग गई. जिससे कई पंडाल जलकर खाक हो गए.

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर आग लग गई. आग सेक्टर 18 और 19 के बीच लगी है. बताया जा रहा है कि कई टेंट जलकर खाक हो गए. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है, 10 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की गई गाड़िया मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में लग गईं.

पुराने टेंटों में लगी आग, काबू पाया गया

आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर तत्काल काबू पा लिया गया. प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा, “आग पूरी तरह से नियंत्रण में है. यह सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में लगी थी. किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है.”

9 फरवरी को भी लगी थी आग

इससे पहले 9 फरवरी को महाकुंभ के सेक्टर 19 में एक कल्पवासी के टेंट में गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई थी. जिसे दमकल कर्मियों ने 10 मिनट में बुझा दिया था. सेक्टर 19 में ओम प्रकाश पांडे सेवा संस्थान द्वारा लगाए गए कल्पवासी टेंट में सुबह करीब 11:20 बजे आग लग गई थी. आग से राजेंद्र जायसवाल निवासी कर्मा, प्रयागराज का टेंट जल गया था. उससे पहले सात फरवरी को महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के शिविर में आग लग गई थी जिसमें करीब 20-22 टेंट जलकर खाक हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >