PM नरेंद्र मोदी से बोले योगी आदित्यनाथ- हमारे सामने प्रवासी श्रमिक बड़ी चुनौती, कहा- नौकरी और रोजगार देने की कर रहे तैयारी

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि हमारे सामने प्रवासी मजदूर सबसे बड़ी चुनौती हैं. साथ ही कहा है कि हमारी सरकार इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रवासी श्रमिकों को नौकरी और रोजगार देने की तैयारी कर रही है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं.

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि हमारे सामने प्रवासी श्रमिक बड़ी चुनौती हैं. अब तक नौ लाख से ज्यादा कामगारों और श्रमिकों को घर में ही पृथक-वास में भेजा गया है. इनमें से सात लाख श्रमिक पृथक-वास की अवधि पूरी कर चुके हैं. सरकार अब उन्हें नौकरी और रोजगार देने की तैयारी कर रही है. योगी ने कहा कि पिछले चार दिन में तीन लाख से ज्यादा लोग बसों और ट्रेनों से उत्तर प्रदेश आये हैं. निकट भविष्य में 10 लाख से ज्यादा लोग और आने हैं. 20 लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी के लिए राज्य सरकार श्रम सुधार लेकर आयी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रम सुधार करना और उसे लागू करना जरूरी था. ये उन्हीं जगह लागू किये जायेंगे, जहां नयी इकाइयां लगेंगी. साथ ही उन पुरानी इकाइयों में भी यह लागू होगा, जहां नये श्रमिकों को रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रीन जोन में स्थित उद्योगों को शुरू कर दिया गया है. ऑरेंज जोन में भी केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इन्हें शुरू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में 660 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत आपातकालीन सेवाओं को शुरू करने के निर्देश दिये जा चुके हैं. यह सुविधा सभी 75 जिलों के सरकारी अस्पतालों में लागू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >