Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रही है. फरवरी में गर्मी और शुष्क मौसम साथ आज मार्च के पहले दिन बुधवार एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. यूपी में मौसम सुहावना है, सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई. मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ सकता है. यूपी के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं साथ हल्की बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश का मौसम.
लखनऊ का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान साफ रहेगा. हालांकि तापमान में कोई खास फेरबदल की उम्मीद नहीं है. यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.
नोएडा का मौसम
यूपी के नोएडा की बात करें तो आज (बुधवार) को यहां मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा सकता है. मौसम विभाग की माने तो नोएडा में आज हल्के बादल छाए रहने की पूरी संभावना है. कई इलाकों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है. इसी के साथ यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
गाजियाबाद का मौसम
गाजियाबाद में लगातार मौसम में बदलाव जारी है. मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद और इसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है. इसके अलावा लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. यहां के मौसम में थोड़ी नमी देखने को मिल सकती है. इसी के साथ गाजियाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है.
अलीगढ़, प्रयागराज, मेरठ का मौसम
बात करें अलीगढ़ की तो आज अलीगढ़ में मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले 48 घंटे के लिए बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की माने तो बुधवार को अलीगढ़ में धूप खिली रहेगी. तेज हवाएं चलेंगी. हवाओं की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. इसी के साथ यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.
प्रयागराज में मौसम साफ रहेगा. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है. मेरठ में आज बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी. हल्की धूप के साथ सुबह की शुरुआत होगी. और दोपहर में गर्मी का एहसास होगा. मौसम विभाग की माने तो मेरठ के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. हालांकि यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.
