पीएम मोदी ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के उद्घोष के साथ संबोधन किया शुरू
पीएम मोदी ने ब्रजवासियों से कहा कि मैं क्षमा चाहता हूं कि आने में विलंब हुआ. उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान में चुनाव के मैदान में था और उस मैदान से अब इस भक्ति के वातावरण में आया हूं. मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला हैं. ब्रज के दर्शन का मौका मिला है क्योंकि यहां वही आता है जिसे श्री कृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं.
बृज की रज में राधा रानी रमी हुई है, यहां के कण-कण में श्रीकृष्ण समाये हुए हैं. इसीलिए हमारे ग्रंथो में कहा गया है कि विश्व की सभी तीर्थ यात्राओं का जो लाभ होता है, उससे भी ज्यादा लाभ अकेले मथुरा और ब्रज की यात्रा से मिल जाता है. आज ब्रजरज महोत्सव और संत मीराबाई की 525 में जन्म जयंती समारोह के जरिए मुझे एक बार फिर बृज में आप सब के बीच आने का मौका मिला है. मैं दिव्य ब्रज के स्वामी भगवान कृष्ण और राधा रानी को प्रणाम करता हूं.