UP Weather Forecast LIVE: यूपी में अगले चौबीस घंटे तक बादल रहेंगे सक्रिय, दिवाली पर ठंड से गिरेगा पारा

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में हल्की ठंड के साथ गुरुवार सुबह की शुरुआत हुई है. प्रदेश में अधिकांश जगह धुंध का मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अधि​कतम तापमान में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है. दिन में धूप के साथ सामान्य तौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश में 14 नवंबर तक मौसम की ऐसी की स्थिति देखने को मिलेगी. नवंबर में अभी तक ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है और आधा महीना गुजरने के बाद भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

Live Updates
7:15 PM. 11 Nov 23 1:45 PM. 11 Nov

UP Weather Forecast LIVE: बारिश के बाद शुष्क हुआ मौसम

यूपी में लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर सुबह की बारिश के बाद मौसम में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.

7:15 PM. 11 Nov 23 1:45 PM. 11 Nov

UP Weather Forecast LIVE: शहरों के न्यूनतम तापमान की स्थिति

यूपी में शनिवार को फतेहपुर, बांदा, सुलतानपुर, फैजाबाद, बरेली, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, तो वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

7:15 PM. 11 Nov 23 1:45 PM. 11 Nov

UP Weather Forecast LIVE: जानें अपने शहरों के मौसम का हाल

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इन जिलों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

7:15 PM. 11 Nov 23 1:45 PM. 11 Nov

UP Weather Forecast LIVE: 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में मौसम बदला है. पश्चिमी यूपी में तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. गाजियाबाद, आगरा, नोएडा में प्रदूषण में कमी दर्ज की गई.

7:15 PM. 11 Nov 23 1:45 PM. 11 Nov

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में दिवाली तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, ठंड से गिरेगा पारा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक हरियाणा और पंजाब की ओर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर नजर आने लगा है. यही वजह है कि लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट ली है. यह सिलसिला भी रविवार तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं होगी, लेकिन रुक-रुक कर हल्की होती रहेगी.

7:15 PM. 11 Nov 23 1:45 PM. 11 Nov

UP Weather Forecast LIVE: लखनऊ में कई हिस्सों में दोबारा बारिश शुरू

लखनऊ में सुबह बादलों के बरसने के बाद एक बार फिर कई हिस्सों में छिटपुट बारिश शुरू हो गई है. इस बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है. जो मौसम अभी तक शुष्क बना हुआ था, वह बारिश के कारण ठंड में तब्दील हो गया है. हल्की हवा भी चल रही है.

मुख्य बातें

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में हल्की ठंड के साथ गुरुवार सुबह की शुरुआत हुई है. प्रदेश में अधिकांश जगह धुंध का मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अधि​कतम तापमान में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है. दिन में धूप के साथ सामान्य तौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश में 14 नवंबर तक मौसम की ऐसी की स्थिति देखने को मिलेगी. नवंबर में अभी तक ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है और आधा महीना गुजरने के बाद भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >