Uttar Pradesh Breaking News Live: स्वामी रामभद्राचार्य ने कोठी मीना बाजार का नाम सीता बाजार रखने की मांग की
Uttar Pradesh Breaking News Live: सपा के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव को आज यानी बुधवार को पद्मविभूषण पुरस्कार दिया जाएगा, जिसे उनके पुत्र अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे. आज सीएम योगी UPPSC,UPSSSC के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
Uttar Pradesh Breaking News Live: स्वामी रामभद्राचार्य ने कोठी मीना बाजार का नाम सीता बाजार रखने की मांग की
Live Updates
1:32 AM. 6 Apr 238:02 PM. 5 Apr
स्वामी रामभद्राचार्य ने आगरा के कोठी मीना बाजार का नाम सीता बाजार रखने की मांग की, केंद्रीय मंत्री को दिया प्रस्ताव
आगरा के कोठी मीना बाजार में हो रही राम कथा में स्वामी रामभद्राचार्य ने कोठी मीना बाजार का नाम सीता बाजार करने की मांग रखी है. आगरा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और इटावा सांसद पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया को यह प्रस्ताव दिया. स्वामी रामभद्राचार्य का कहना है कि मीना नाम अपमानजनक है. सपा और बसपा के गठबंधन के दौरान राम को लेकर जो नारे लगे थे स्वामी रामभद्राचार्य ने उनका किया वर्णन किया . साथ ही पलटवार में दोनों दलों को चुभने वाले नारे लगाए.
1:32 AM. 6 Apr 238:02 PM. 5 Apr
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में बंद रहेगी ओपीडी
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार (7 अप्रैल 23 ) को ओपीडी बंद रहेगी. गुड फ्राइडे (Good Friday) के उपलक्ष्य में राजपत्रित अवकाश रहेगा. केवल आकस्मिक सेवाएं ही चलेंगी. वर्ष 2023 में राजपत्रित अवकाश के कारण जिन दिनों में ओपीडी बंद रहेगी, इसकी सूची अस्पताल प्रशासन ने जारी कर दी है.
1:32 AM. 6 Apr 238:02 PM. 5 Apr
विधायक राजू पाल हत्याकांड में 1 लाख का इनामी शूटर अब्दुल कवी ने किया सरेंडर
विधायक राजू पाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस से बचने के लिए शूटर अब्दुल कवि ने लखनऊ की प्रदूषण नियंत्रण स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. अब्दुल कवी को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया है. कवि पर एक लाख रुपये का ईनाम था.
1:32 AM. 6 Apr 238:02 PM. 5 Apr
अटल बिहारी वाजपेयी पॉवरलूम हैंडलूम योजना को मंजूरी , कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद समूह की बैठक (Cabinet meeting) में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है. अटल बिहारी वाजपेयी पॉवरलूम हैंडलूम योजना को मंजूरी देकर सरकार ने बुनकरों को बड़ी राहत दी है. शहरीकरण, पेजयल और सीवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी कई प्रस्ताव मंजूर किये गये हैं.
1:32 AM. 6 Apr 238:02 PM. 5 Apr
गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के फर्जी नाम पते से बने पासपोर्ट मामले में मुरादाबाद का सिपाही निलंबित
मुरादाबाद: गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का फर्जी नाम पते से पासपोर्ट बनवाने में रिपोर्ट लगाने वाले कांस्टेबल को एसएसपी हेमराज मीणा ने सस्पेंड कर दिया है. गैंगस्टर ने रवि अंतिल के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था. फर्जी दस्तावेज़ बनाकर पुलिस को भी गुमराह किया था.
1:32 AM. 6 Apr 238:02 PM. 5 Apr
मेडिकल कॉलेज गोण्डा में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर हो रही भर्तियां
चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में मिल रहा नौकरी का सुनहरा अवसर. मेडिकल कॉलेज गोण्डा में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर हो रही भर्तियां. चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने नोटिस जारी कर दिया है.
मुख्य बातें
Uttar Pradesh Breaking News Live: सपा के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव को आज यानी बुधवार को पद्मविभूषण पुरस्कार दिया जाएगा, जिसे उनके पुत्र अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे. आज सीएम योगी UPPSC,UPSSSC के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।