Uttar Pradesh Breaking News Live: कानपुर के हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने युवक को पीटा

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर दौरे पर रहेंगे. राधा स्वामी सत्संग ब्यास के समागम में शामिल होंगे. इसके बाद मंत्री जसवंत सिंह सैनी के आवास भी जाएंगे. विकास परियोजनाओं का भ्रमण भी करेंगे. योगी सरकार को 25 मार्च को पूरे एक साल होंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
5:14 AM. 17 Mar 23 11:44 PM. 16 Mar

कानपुर के हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने युवक को पीटा

कानपुर के हैलट अस्पताल में जूनियन डॉक्टरों ने एक युवक की पिटायी कर दी. विष्णुपुरी कालोनी के रहने वाले आकश को पिटायी से गंभीर चोटें आयी हैं. जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. पिटायी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

5:14 AM. 17 Mar 23 11:44 PM. 16 Mar

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और उनकी पत्नी ने खायीं नींद की  गोलियां, भर्ती

उप्र पंजाबी एकेडमी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी परमजीत उर्फ प्रीति ने घरेलू कलह के चलते नींद की गोलियां खाकर जान देने का प्रयास किया है.दोनों को इलाज के लिए सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.पूर्व राज्यमंत्री की तबियत का हाल जानने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अस्पताल पहुचे.विक्की छाबड़ा की आत्महत्या करने की कोशिश की खबर लगते ही कई नेताओ का अस्पताल में पहुचने का शिलशिला जारी हैं.

2:09 AM. 17 Mar 23 8:39 PM. 16 Mar

एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मां-बेटी को पीटा

आगरा: जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंटो पर एक मरीज की मां उसकी बेटी से मारपीट का आरोप लगा है. पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपने बेटे के पैर का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल में गई थी. लेकिन तय पैसों से ज्यादा पैसे की मांग की जाने लगी. ऐसे में जब इसका विरोध महिला ने किया तो जूनियर रेजिडेंट भड़क गए और उन्होंने महिला के बेटे उसकी बेटी और खुद महिला से अभद्रता व मारपीट कर दी. इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मारपीट व अभद्रता जैसा कोई भी मामला हमारे संज्ञान में नहीं है. वहीं महिला ने यह भी बताया कि मौके पर पुलिस आई लेकिन पुलिस ने भी आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की.

2:09 AM. 17 Mar 23 8:39 PM. 16 Mar

यूपी में बिजली विभाग में ‘एस्मा’ लगा, हड़ताली कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

यूपी गुरुवार रात 10 बजे से बिजलीकर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं. उधर जवाब में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ‘एस्मा’ लगाने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी. संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा. ऊर्जा मंत्री ने देर शाम शक्ति भवन में प्रेस कांफ्रेस में यह घोषणा की.

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य बिंदु-

संविदा कर्मी अगर काम पर नहीं आते तो वह कार्यमुक्त होंगे

हठधर्मी लोग बात सुनने को तैयार नहीं

ऐसी किसी हड़ताल से जनता को तकलीफ होती है

एस्मा को भी हमने लागू कर रखा है

हम समझाने और बातचीत का रास्ता खोले हुए हैं

जनता को परेशानी हुई तो हम एस्मा के तहत कार्रवाई करेंगे

बहुत सारे कर्मचारी काम करना चाहते हैं

कर्मचारियों को रोकने वालों पर हम कार्रवाई करेंगे

नुकसान पहुचाने वालों और हम रासुका में भी कार्रवाई करेंगे

मुख्य सचिव, डीजीपी और एसीएस ने प्रदेश भर में अलर्ट किया है-एके शर्मा.

आज भी 2 घंटे बातचीत की लेकिन हल नहीं निकला-एके शर्मा.

गलत प्रयास करने वालों पर कार्रवाई होगी-एके शर्मा.

सभी व्यवस्थाएं हमने करके रखी हैं-एके शर्मा.

जनता से भी हम सहयोग की उम्मीद करते हैं-एके शर्मा.

3 दिसम्बर के समझौते में 13 नम्बर के बिंदु पर भी हम काम कर रहे-एके शर्मा.

दिसम्बर के कई बिंदुओं पर कार्रवाई -एके शर्मा.

विद्युत निगम करीब 1 लाख करोड़ के घाटे में है-एके शर्मा.

ऐसी स्थित में बोनस देने का औचित्य नही था-एके शर्मा.

बातचीत के बाद हमने 1 वर्ष का बोनस दिलाया-एके शर्मा.

कैशलेस इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है-एके शर्मा.

पगार के स्लैब को लेकर भी सुधार पर काम चल रहा है-एके शर्मा.

बाकी बिंदुओं पर भी विचार चल रहा है-एके शर्मा….

जो संगठन हमारी बात को समझे उनको धन्यवाद

कई संगठनों ने हड़ताल से अलग रहे का निर्णय लिया

ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 2 घन्टे एक्स्ट्रा काम करने की बात कही

2:09 AM. 17 Mar 23 8:39 PM. 16 Mar

लखनऊ में प्राधिकरण दिवस पर एलडीए अधिकारी ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़

लखनऊ विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिया. बुजुर्ग मुकेश शर्मा अपने मकान पर कब्जा दिलाने के लिये अधिकारियों के पास गुहार लगाने पहुंचा था. लेकिन एलडीए अधिकारी डीके सिंह ने बुजुर्ग मुकेश शर्मा को थप्पड़ मार दिया. मुकेश को आवंटित मकान पर किसी ने कब्जा किया है और एलडीए प्रशासन मकान को खाली कराने में मदद नहीं कर रहा है. मुकेश इस मामले में हाईकोर्ट का आदेश भी लेकर आये हैं.

2:09 AM. 17 Mar 23 8:39 PM. 16 Mar

माफिया अतीक के करीबी पूर्व प्रधान की करोड़ों की हवेली पर चला बुलडोजर

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के करीबी पूर्व प्रधान की करोड़ों की हवेली पर गुरुवार को पुलिस ने बुलडोजर चला दिया. फतेहपुर में पूर्व प्रधान की हवेली तालाब की जमीन पर कब्जा करके बनायी गयी थी. एसपी फतेहपुर राजेश सिंह के अनुसार अतीक अहमद से संपर्क रखने वाले हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अतहर का अवैध मकान ध्वस्त किया जा रहा है. इसके बेटों पर भी बहुत सारे मुकदमे हैं. पूरे परिवार का अतीक के घर आना-जाना था. इनका गांव में तालाब वाली जमीन पर करोड़ो का मकान था, जिसे ध्वस्त किया जा रहा है. पूर्व प्रधान भी हत्या का आरोपी है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर दौरे पर रहेंगे. राधा स्वामी सत्संग ब्यास के समागम में शामिल होंगे. इसके बाद मंत्री जसवंत सिंह सैनी के आवास भी जाएंगे. विकास परियोजनाओं का भ्रमण भी करेंगे. योगी सरकार को 25 मार्च को पूरे एक साल होंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >