Uttar Pradesh Breaking News Live: पीएम मोदी ने संभल हादसे पर जताया दु:ख, घायलों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आज मुरादाबाद और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कोलकाता दौरे पर रहेंगे. सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. सौम्यलोक विश्वसेवा निकेतन पहुंचेंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
1:48 AM. 18 Mar 23 8:18 PM. 17 Mar

पीएम मोदी ने संभल हादसे पर जताया दु:ख, घायलों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

पीएम नरेंद्र मोदी ने संभल में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश के चंदौसी में कोल्ड स्टोरेज में हादसा दुखद है। इसमें जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

वहीं सीएम योगी आदित्यानाथ ने संभल के चंदौसी में कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे के पीड़ितों का हालचाल लेने शुक्रवार को मुरादाबाद के अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों से मुलाकात कर हालचाल पूछा और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिये.

गौरतलब है कि संभल में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी भी मलबे को हटाने का कार्य जारी है. माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.

1:01 AM. 18 Mar 23 7:31 PM. 17 Mar

नैनी जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे अली की बैरक पर छापा

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर शिकंजा कसता जा रहा है. शुक्रवार को प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने नैनी जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे अली की बैरक में छापा मारा. साथ ही जेल में गंभीर आरोपों में बंद कैदियों की बैरक की तलाशी भी ली गयी.

1:01 AM. 18 Mar 23 7:31 PM. 17 Mar

बिजली कर्मियों को हाईकोर्ट का झटका, कर्मचारी नेताओं को अवमानना की नोटिस

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजली विभाग के कर्मचारी नेताओं को अवमानना नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट का कहना है कि यह हड़ताल आदेश का उल्लंघन है. कोर्ट का पुराना आदेश है-विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए. सीजेएम लखनऊ को वारंट तामील कराने का दिया आदेश. हाईकोर्ट ने 20 मार्च को कर्मचारी नेताओं को तलब किया है.

1:01 AM. 18 Mar 23 7:31 PM. 17 Mar

मायावती ने कहा, नए मीडिया सेल का गठन होने तक कोई भी पार्टी का प्रवक्ता नहीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि बसपा द्वारा पार्टी के मीडिया सेल का पुनर्गठन प्रस्तावित है. इस परिस्थिति में नए मीडिया सेल का गठन होने तक अब कोई पार्टी का प्रवक्ता नहीं है. यदि धर्मवीर चौधरी सहित पार्टी के जो लोग मीडिया में अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय होगी. पार्टी का अधिकृत वक्तव्य इसे नहीं माना जाएगा.

1:01 AM. 18 Mar 23 7:31 PM. 17 Mar

PM नरेंद्र मोदी ने यूपी को दिया मेगा टेक्सटाइल पार्क का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी को मेगा टेक्सटाइल पार्क का तोहफा दिया है. पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क यूपी के साथ-साथ तमिलनाडु, तेलांगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात व एमपी को भी दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह तोहफा देने के लिये पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘उत्तर प्रदेश को पुनः एक और सौगात देने के लिए 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी. ‘Make In India’ & ‘Make for the world’ के संकल्प की सिद्धि के लिए आपका समर्पण अभिनंदनीय है.

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व में उ.प्र. में स्थापित होने जा रहा यह टेक्सटाइल पार्क प्रदेश के कपड़ा उद्योग को नई पहचान देने के साथ ही करोड़ों रुपये की निवेश संभावनाओं और लाखों रोजगारों के सृजन का कारक बनेगा.

1:01 AM. 18 Mar 23 7:31 PM. 17 Mar

माफिया अतीक के बेटों के मामले में सुनवाई टली

प्रयागराज. माफिया अतीक के बेटों के मामले में सुनवाई टल गयी. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से दोनों नाबालिग बेटे लापता हैं. अतीक अहमद की पत्नी ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. बेटों को अवैध तरीके से पुलिस हिरासत में रखने का आरोप है. अतीक की पत्नी शाइस्ता ने दोबारा कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आज मुरादाबाद और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कोलकाता दौरे पर रहेंगे. सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. सौम्यलोक विश्वसेवा निकेतन पहुंचेंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >