Uttar Pradesh Breaking News Live: अमेठी में बाइक सवार युवक ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर, 3 सिपाही हुए घायल

Uttar Pradesh Breaking News Live: सीतापुर में निर्माणाधीन फैक्टरी की शटरिंग गिरी. इस दौरान मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि कई घालय हो गए. होली के त्योहार से पहले अलीगढ़ में हलवाईयां मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया. ताकि मस्जिद की दीवारों पर रंग न लगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
1:56 AM. 8 Mar 23 8:26 PM. 7 Mar

अमेठी में बाइक सवार युवक ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर

अमेठी में बाइक सवार युवक ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी. फ्लैग मार्च करते समय हादसा हुआ है. युवक समेत 3 सिपाही घायल हो गये है. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया. यह घटना कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव की बतायी जा रही है.

1:56 AM. 8 Mar 23 8:26 PM. 7 Mar

अलीगढ़ तहसील परिसर में बार बालाओं ने लगाए ठुमके

अलीगढ़ के तहसील कोल में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बार बालाओं ने ठुमके लगाए. यह कार्यक्रम तहसील कोल के प्रांगण में ही कराया गया.

1:56 AM. 8 Mar 23 8:26 PM. 7 Mar

माफिया मुख्तार अंसारी के घर से गन और कारतूस बरामद

माफिया मुख्तार अंसारी व उसके परिवार को लाजिस्टिक सपोर्ट व अन्य सहयोग देने वाले रफीकुस्समद और इख्तिखार अहमद के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. दोनों के घर से लाइसेंसी डबल बैरल गन व सीमा से अधिक कारतूस बरामद होने के संबंध में जांच की जा रही है. रफीकुस्समद के घर से 07 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है.

8:11 PM. 7 Mar 23 2:41 PM. 7 Mar

लखनऊ में निकली ऐतिहासिक होली बारात यात्रा

लखनऊ में मंगलवार को ऐतिहासिक होली बारात यात्रा निकाली गयी. यात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद हैं. यात्रा में बड़‍ी संख्या में लोग मौजूद हैं.

7:38 PM. 7 Mar 23 2:08 PM. 7 Mar

मथुरा में खेली जा रही होली,  मन्दिर में जमकर बरस रहा अबीर गुलाल

मथुरा में होली की धूम मची है. ब्रज में होली खेली जा रही है. मंदिर में जमकर अबीर गुलाल बरस रहा है. बता दें ठाकुर देवकीनंदन महाराज भी होली खेल रहे हैं. होली के गानों पर जमकर श्रद्धालु डांस कर रहे हैं.

7:38 PM. 7 Mar 23 2:08 PM. 7 Mar

सपा नेता रामगोपाल यादव बोले- एक-दो दिन में अतीक के बेटे की हो सकती है हत्या

सपा नेता रामगोपाल यादव का इटावा में बयान. रामगोपाल यादव का कहना है कि एक-दो दिन में अतीक के बेटे की हत्या हो सकती है,घटना के असली आरोपी नहीं मिल रहे हैं. ऊपर से दबाव है,जो पकड़ में आयेगा उसको मार देंगे.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: सीतापुर में निर्माणाधीन फैक्टरी की शटरिंग गिरी. इस दौरान मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि कई घालय हो गए. होली के त्योहार से पहले अलीगढ़ में हलवाईयां मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया. ताकि मस्जिद की दीवारों पर रंग न लगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >