Uttar Pradesh Breaking News Live: समाजवादी पार्टी ने जारी की जिलाध्यक्षों की एक और लिस्ट

Uttar Pradesh Breaking News Live: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे का 8 अप्रैल को लखनऊ में आगमन है. शिंदे रात 7.45 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. जहां सरकारी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे. जहां भगवान रामलला के दर्शन करेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
4:59 AM. 8 Apr 23 11:29 PM. 7 Apr

समाजवादी पार्टी ने जारी की जिलाध्यक्षों की एक और लिस्ट

समाजवाटी पार्टी निकाय चुनाव से पहले जिला व महानगर की कमेटी में अध्यक्ष नियुक्त करने में जुटी है. शुक्रवार को भी जिला व महानगर अध्यक्षों की एक लिस्ट जारी की गयी है.

4:37 AM. 8 Apr 23 11:07 PM. 7 Apr

यूपी पीसीएस 2022 का परिणाम जारी, आगरा की रहने वाली दिव्या सिकरवार PCS टॉपर

यूपी पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें लड़कियों ने ही बाजी मारी है. आगरा की रहने वाली दिव्या सिकरवार ने यूपी पीसीएस में टॉप किया है. लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे स्थान पर रही हैं. तीसरे स्थान पर बुलंदशहर की नम्रता आई हैं. उत्तराखंड की आकांक्षा चौथे स्थान पर रही हैं. कुल कुल 383 पदों में 264 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं. 19 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले.

12:59 AM. 8 Apr 23 7:29 PM. 7 Apr

लखनऊ के कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में माफिया अतीक- बेटे पर आरोप तय

लखनऊ के कारोबारी को देवरिया जेल जाकर मारपीट कर रंगदारी मांगने के मामले में अदालत ने माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे उमर पर जालसाज़ी,रंगदारी मांगने,लूट, धोखाधड़ी, आपराधिक साज़िश और गंभीर धारा 364a में आरोप तय किये हैं. हालांकि उमर ने कहा घर की औरतों को फंसाया जा रहा है.

12:38 AM. 8 Apr 23 7:08 PM. 7 Apr

तहसील से नोटिस मिलने पर रामपुर में पिता ने दो बच्चों के साथ जहर खाया

रामपुर में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया. तीनों की स्थिति नाजुक है. तहसील प्रशासन ने तालाब की जमीन पर अतिक्रमण का नोटिस उसे भेजा था. इस नोटिस के बाद उसने यह कदम उठा लिया.

12:38 AM. 8 Apr 23 7:08 PM. 7 Apr

अमित शाह के दौरे के दौरान विधायक पल्लवी पटेल नजरबंद , अखिलेश ने भाजपा को घेरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कौशांबी दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल को उनके घर में नजरबंद किया गया. इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को संकीर्ण बताया है. अखिलेश का कहना है कि विपक्ष की महिला विधायक डॉ. पल्लवी पटेल को अपने विधानसभा क्षेत्र कौशांबी के स्थापना दिवस पर जनता से न मिलने देने के लिए प्रशासन द्वारा नज़र बंद करना, भाजपाई नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप है. कौशांबी की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी.

10:32 PM. 7 Apr 23 5:02 PM. 7 Apr

बरेली में रिश्वत लेने, ड्यूटी न करने के आरोप में एसआई, तीन सिपाही निलंबित

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर थाने में तैनात एसआई सचिन शर्मा,सिपाही अनिल पाल, शुभम कुमार और सिपाही अंकित कुमार को निलंबित कर दिया है. सभी पर रिश्वत लेकर अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य करने, घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदण्डता , स्वेच्छाचारिता और कदाचार में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कार्रवाई की है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे का 8 अप्रैल को लखनऊ में आगमन है. शिंदे रात 7.45 बजे लखनऊ पहुंचेंगे. जहां सरकारी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे. जहां भगवान रामलला के दर्शन करेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >